Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ईशा गुप्ता सुरक्षित लौटीं भारत, क्या बता गयीं… जानें
    ट्रेंडिंग

    वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ईशा गुप्ता सुरक्षित लौटीं भारत, क्या बता गयीं… जानें

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2026Updated:March 3, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईशा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। वह कुछ दिनों से संयुक्त अरब अमीरात में थीं और हालात बिगड़ने के बाद वहीं फंस गई थीं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर पूरी आपबीती बताई और भारत सरकार के साथ-साथ यूएई प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।

    एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

    ईशा ने बताया कि 28 तारीख, रविवार को वह अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थीं। दोपहर करीब 1 बजे अचानक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। थोड़ी देर बाद मिसाइल अटैक की खबरें आने लगीं। उन्होंने लिखा कि उस वक्त हर किसी के मन में डर था। लोग अपने घर फोन कर रहे थे, अपनों का हाल जानने की कोशिश कर रहे थे। अजनबी लोग भी एक-दूसरे को संभाल रहे थे। माहौल काफी तनावपूर्ण था और किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल क्या होने वाला है।

    होटल लौटना पड़ा

    ईशा ने बताया कि वह अभी चेक-इन नहीं कर पाई थीं, इसलिए एयरपोर्ट बंद होने के बाद उन्हें वापस होटल लौटना पड़ा। वहां रात में दूसरे लोगों से पूरी स्थिति की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट स्टाफ और सिक्योरिटी ने काफी समझदारी से हालात को संभाला और लोगों को शांत रखने की कोशिश की।

    उड़ानों पर भी पड़ा असर

    वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत की उड़ानों पर भी देखने को मिला। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बताया कि मिडिल ईस्ट की राजनीतिक स्थिति के कारण कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिम दिशा में जाने वाली कई उड़ानें लेट हुईं। यात्रियों को सलाह दी गई कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से ताजा जानकारी जरूर ले लें। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी कहा है कि सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और जिन इलाकों का एयरस्पेस बंद है, उनसे बचते हुए फ्लाइट रूट बदले जा रहे हैं।

    Also Read : दोहरे संकट में ईरान, जंग के बाद लगे भूकंप के झटके

    Abu Dhabi airport airport alert Delhi airport Esha Gupta international flights Middle East crisis missile attack return to India UAE West Asia tensions अबू धाबी एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्लाइट ईशा गुप्ता एयरपोर्ट अलर्ट दिल्ली एयरपोर्ट भारत वापसी मिडिल ईस्ट संकट मिसाइल अटैक यूएई वेस्ट एशिया तनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोहरे संकट में ईरान, जंग के बाद लगे भूकंप के झटके
    Next Article होली स्पेशल ट्रेनें भी फुल, बिना टिकट भी सफर को तैयार प्रवासी

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.