Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जम्मू कश्मीर में मुठभेड़, एक फौजी शहीद, गोलीबारी जारी
    ट्रेंडिंग

    जम्मू कश्मीर में मुठभेड़, एक फौजी शहीद, गोलीबारी जारी

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Udhampur/Pahalgam : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस अभियान में एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया है. व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर बसंतगढ़ क्षेत्र में यह ऑपरेशन शुरू किया गया. आतंकियों से संपर्क स्थापित होने के बाद गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता देने के बावजूद वह शहीद हो गया. मुठभेड़ अब भी जारी है और क्षेत्र की पूरी तरह से घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

    #OpBirliGali
    Based on specific intelligence, a joint operation with @JmuKmrPolice was launched today in #Basantgarh, #Udhampur.
    Contact was established and a fierce firefight ensued.

    One of our #Bravehearts sustained grievous injuries in the initial exchange and later succumbed… pic.twitter.com/eojsj5PPuU

    — White Knight Corps (@Whiteknight_IA) April 24, 2025

    वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. जिसमें सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी. हमलावरों ने पहले पर्यटकों की पहचान पूछी और फिर हिंदू बताकर उन्हें गोलियों से भून दिया. मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं. करीब 14 लोग इस हमले में जख्मी हुए हैं.

    इस नृशंस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. यह हमला श्री अमरनाथ यात्रा से महज कुछ दिन पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और संदिग्धों की धरपकड़ तेज कर दी गई है. पुंछ, बायसरन, और उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक तलाशी अभियान चल रहे हैं. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, और विशेष अभियान समूह (SOG) मिलकर आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं.

    Also Read : 30 घंटे से चल रहा ऑपरेशन, कई नक्सली ढेर, 100 IED बरामद, 10 हजार जवानों ने घेरा इलाका

    anti-terror operation Basantgarh operation Dudu-Basantgarh encounter Gunfire indian army Indian Army operation jammu and kashmir Jammu and Kashmir Police martyred soldier operation security action security campaign security forces terrorism terrorism in Jammu and Kashmir terrorists Udhampur White Knight Corps आतंकवाद आतंकवाद विरोधी अभियान आतंकवादी उधमपुर ऑपरेशन गोलीबारी जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर आतंकवाद जम्मू-कश्मीर पुलिस डुडु-बसंतगढ़ बसंतगढ़ ऑपरेशन भारतीय सेना मुठभेड़ व्हाइट नाइट कोर शहीद जवान सुरक्षा अभियान सुरक्षाबल सुरक्षाबलों की कार्रवाई सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इन जिलों के DEO पर गिरी गाज, रोका गया वेतन
    Next Article सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को इस दिन से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.