Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Elon Musk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI… जानें डिटेल्स
    झारखंड

    Elon Musk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI… जानें डिटेल्स

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    AI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : एलॉन मस्क ने अपना नया AI बॉट लॉन्च कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार इस AI बॉट का नाम Grok 3 है जिसको कंपनी धरती का सबसे स्मार्ट AI बता रही है. कंपनी ने दावा किया है कि ये AI दूसरे मॉडल्स के मुकाबले मैथ, रीजनिंग और साइंस के मामले में काफी बेहतर है. Grok 3 को प्रीमियम यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है और कंपनी ने बताया कि जल्द ही इसका API भी जारी किया जाएगा.

    https://t.co/HTK4u2aYRu

    — Elon Musk (@elonmusk) February 18, 2025

    मस्क ने बताया कि इस AI मॉडल को दो लाख GPU की मदद से ट्रेन किया गया है. मस्क पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस AI को टीज कर रहे थे. उन्होंने दावा किया था कि ये धरती का सबसे स्मार्ट AI होगा. बता दें कि AI वर्ल्ड में कंपटीशन तेज हो गया है. खासकर चीनी मॉडल्स के लॉन्च होने से, जो अमेरिकी कंपनियों के मुकाबले कम लागत पर प्रोडक्ट्स को तैयार कर रहे हैं.

    एलॉन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच बढ़ते कंपटीशन को ध्यान में रखे, तो ये Grok 3 काफी मायने रखता है. मस्क ने हाल में सैम ऑल्टमैन और OpenAI के बोर्ड को कंपनी खरीदने के लिए 97.4 अरब डॉलर का ऑफर दिया था. हालांकि, सैम और OpenAI बोर्ड ने इस ऑफर के लिए मना कर दिया. मस्क ने इस घटना में महज एक हफ्ते में ही लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च किया गया है.

    दूसरी खास बात ये है कि पूरी प्रजेंटेशन में मस्क ने OpenAI के GPT 4o को सबसे कमजोर AI के रूप में दिखाया है. उन्होंने मैथ, रीजनिंग या फिर साइंस हर कैटेगरी में Grok 3 के मुकाबले GPT 4o को लिस्ट परफॉर्मर के रूप में दिखाया है. मस्क और उनकी टीम का दावा है कि Grok 3 में एडवांस रीजनिंग कैपेबिलिटी मिलती है, जो वक्त के साथ बेहतर होगी.

    मस्क ने कहा कि हमने क्रिएटिविटी की शुरुआत को देख रहे हैं. बता दें कि लाइव डेमो में ही Grok 3 की मदद से मस्क की टीम ने एक गेम को भी तैयार किया. हालांकि, ये एक बेसिक गेम था. इसके साथ ही मस्क ने AI गेम डेवलपर्स का भी ऐलान किया है. कंपनी AI गेम स्टूडियो लॉन्च करेगी. बता दें कि Grok 3 का रीजनिंग मॉडल अभी भी बीटा वर्जन में है. साथ ही कंपनी ने एक मिनी वर्जन का भी ऐलान किया है.

    इसके बीटा वर्जन को आप X के प्रीमियम प्लान्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. लेटेस्ट AI मॉडल को इस्तेमाल करने के लिए आपको X को अपडेट करना होगा. इसके अलावा कंपनी अलग से भी एक सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करेगी, जिसका नाम Super Grok होगा. ये सब्सक्रिप्शन उन लोगों के लिए होगा, जो एडवांस कैपेबिलिटी और नए फीचर्स को सबसे पहले चाहते हैं. ये सब्सक्रिप्शन Grok ऐप और Grok.com के लिए होगा.

    Also Read : झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

    AI Advancements AI Development AI Features AI Model AI उन्नति AI फीचर्स AI मॉडल AI विकास API Release API रिलीज Company Claim Earth’s Smartest AI Elon Musk Elon Musk AI Grok 3 Grok 3 Launch Grok 3 लॉन्च Innovation launch Math New AI Bot Premium Access Premium Users Reasoning science Smart AI Technology एलोन मस्क एलोन मस्क AI कंपनी का दावा गणित तर्क धरती का सबसे स्मार्ट AI नया AI बॉट नवाचार प्रीमियम एक्सेस प्रीमियम यूजर्स प्रौद्योगिकी लॉन्च विज्ञान स्मार्ट AI
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरल कैडर के IAS ज्ञानेश कुमार होंगे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त
    Next Article SP ने 11 पुलिस अधिकारियों का रोका वेतन… जानें क्यों

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.