Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई जिलों में मंगलवार यानि आज से मौसम में बदलाव संभव है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 18 फरवरी से झारखंड के कई हिस्सों में आकाश में बादल छाने लगेंगे, जबकि रांची में 19 फरवरी को बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है, लेकिन 19 फरवरी को कोल्हान के इलाके में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 20 फरवरी को इसमें विस्तार हो सकता है. 20 फरवरी को रांची में गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश हो सकती है. यह बारिश रांची सहित बोकारो, रामगढ़ आदि इलाके में भी होगी.

    गरज के साथ वज्रपात

    21 फरवरी की सुबह धुंध और दिन में आकाश में बादल छाये रहेंगे. बारिश की संभावना कम है, लेकिन गर्जन व वज्रपात की आशंका है. 22 फरवरी को राज्य के पूर्वी इलाके में गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. यह बारिश सभी जिलों में एक समान नहीं होगी, लेकिम मौसम में परिवर्तन संभव है. मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से बचने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए कहा है. खेत, पेड़ और बिजली खंभों के नीचे नहीं रहने की अपील की है.

    दो दिनों के अंदर तापमान में होगी वृद्धि

    मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है.

    24 घंटे में राजधानी के तापमान में हुई वृद्धि

    मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे में वृद्धि दर्ज की गयी है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से तीन डिग्री व पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री तथा 24 घंटे में 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. जहां का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम तापमान हजारीबाग में 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    क्या रहा शहर का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    शहर–अधिकतम–न्यूनतम
    रांची : 30.4–15.6
    जमशेदपुर–34.6–15.5
    मेदिनीनगर–34.2–13.8
    बोकारो–32.1–14.2
    चाईबासा–34.8–14.0

    Read also : जमशेदपुर SSP ने एक रात में खंगाल डाला पूरा शहर… जानें कैसे

    18 फरवरी 2025 2025 Abhishek Anand Bokaro chaibasa Cloudy February 18 Fog Hazards Hazaribagh jamshedpur jharkhand Jharkhand weather kolhan lightning maximum temperature Medininagar Meteorological Data Meteorological Department minimum temperature rain Ramgarh ranchi Saraikela temperature increase temperature rise Thunderstorm Thunderstorm Safety weather change weather forecast weather update Western Disturbance Yellow Alert अधिकतम तापमान अभिषेक आनंद कोल्हान खतरें गर्जन गर्जन सुरक्षा चाईबासा जमशेदपुर झारखंड झारखंड मौसम तापमान में वृद्धि तापमान वृद्धि धुंध न्यूनतम तापमान पश्चिमी विक्षोभ बादल बारिश बोकारो मेदिनीनगर मौसम अपडेट मौसम आंकड़े मौसम पूर्वानुमान मौसम में बदलाव मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रामगढ़ वज्रपात सरायकेला हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर SSP ने एक रात में खंगाल डाला पूरा शहर… जानें कैसे
    Next Article केरल कैडर के IAS ज्ञानेश कुमार होंगे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.