Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, कंपनी करेगी Musk पर मुकदमा
    Uncategorized

    ट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, कंपनी करेगी Musk पर मुकदमा

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सैन फ्रांसिस्को. एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीदने की डील रद्द कर दी है. वह 44 अरब डॉलर में इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदना चाहते थे. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ ने डील रद्द होने के लिए ट्विटर को ही जिम्मेदार ठहराया है.

    उन्होंने कहा कि ट्विटर फर्जी अकाउंट्स के बारे में जानकारी देने में नाकाम रहा. विलय समझौते की कई शर्तों को तोड़ने का भी आरोप लगाया. मस्क की इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 7 फीसदी तक गिर गए.

    16 साल पुरानी सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ट्विटर और एलन मस्क के बीच अब लंबी अदालती लड़ाई छिड़ सकती है क्योंकि ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि कंपनी बोर्ड ने विलय समझौते को लागू कराने के लिए अदालत का रुख करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड इस समझौते को उन्हीं शर्तों और कीमत पर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एलन मस्क के साथ तय हुई थीं.

    रॉयटर्स के मुताबिक, एलन मस्क के वकीलों ने एक याचिका में कहा कि बार-बार मांगे जाने पर भी ट्विटर  अपने फेक या स्पैम अकाउंट्स की जानकारी देने में विफल रहा या मना कर दिया, जो कंपनी की कारोबारी परफॉरमेंस के लिए जरूरी है.

    फाइलिंग में ट्विटर पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि ऐसा लगता है कि ट्विटर ने गलत और भ्रामक जानकारियां दी थीं, जिन पर भरोसा करके पर मस्क ने विलय समझौता करने का फैसला किया था.

    दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की थी. उसके बाद कई बार ऐसे मौके आए, जब लगा कि वह इस डील पर कायम रहेंगे या रद्द कर देंगे.

    बाद में मस्क ने डील को यह कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था कि जब तक सोशल मीडिया कंपनी यह साबित नहीं कर देती कि उसके स्पैम बॉट अकाउंट कुल यूजर्स का 5% से कम है, तब तक वह डील आगे नहीं बढ़ाएंगे. बताया जा रहा है कि इस सौदे को रद्द करने के लिए एलन मस्क को भारी रकम चुकानी पड़ सकती है. विलय समझौते की शर्तों का पालन न करने पर 1 अरब डॉलर की ब्रेक-अप फीस लगाई जा सकती है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश से प्रेमी से साथ फरार लड़की रांची में मिली, परिजनों को सौंपने की तैयारी
    Next Article घर पर बनाएं काजू और बादाम वाला ‘मुगलई पुलाव’

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.