Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»घर पर बनाएं काजू और बादाम वाला ‘मुगलई पुलाव’
    स्वास्थ्य

    घर पर बनाएं काजू और बादाम वाला ‘मुगलई पुलाव’

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुगलई पुलाव रेसिपी : अब तक आपने बिरयानी और पुलाव कई बार खाया होगा. कई लोगों को पुलाव खाना बेहद पसंद होता है. क्या आपने कभी ‘मुगलई पुलाव’ ट्राई किया है? चिकन, काजू, बादाम और पिस्ता से सजा हुआ मुगलई पुलाव खाने के बाद आप इसका स्वाद हमेशा याद रखेंगे.

    वैसे तो अक्सर लोग इसे रेस्टोरेंट में जाकर खाते हैं, लेकिन आप स्वादिष्ट मुगलई पुलाव घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आज आपको घर पर मुगलई पुलाव बनाने का बेहतरीन और आसान तरीका बता रहे हैं. एक बार इसे बनाने के बाद आप बार-बार इसका स्वाद लेना चाहेंगे.

    मुगलई पुलाव के लिए जरूरी सामग्री

    600 ग्राम फ्रेश चिकन
    300 ग्राम चावल
    250 ग्राम प्याज
    50 ग्राम घी
    6 बादाम
    2 चम्मच काजू
    2 चम्मच पिस्ता
    2 चम्मच किशमिश
    1 चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट
    2 चम्मच नमक
    1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    2 चम्मच नींबू का रस
    1 चम्मच जीरा
    1/2 चम्मच सौंफ
    1 चम्मच धनिये के बीज
    2 तेज पत्ता
    1 दालचीनी छड़ी
    5 लौंग
    5 काली मिर्च
    2 काली इलायची
    5 हरी इलायची
    1/2 चम्मच केसर

    ऐसे बनाएं मुगलई पुलाव

    1. सबसे पहले आप चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े कर एक कटोरे में डाल लें. फिर उसमें नमक, लाल मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद आप इसे मैरिनेट होने के लिए करीब 2 घंटे के लिए रख दें. आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं.
    2. अब एक पैन में थोड़ा घी डालकर गर्म करें और फिर काजू, किशमिश, पिस्ता और बादाम डालकर अच्छी तरह भून लें. आप दूसरे फ्राइंग पैन में चिकन के पीस डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद चिकन और मेवा को निकालकर प्लेट में रख लें.
    3. अब प्याज को काटकर भूनें और इसमें अदरक-लहुसन का पेस्ट मिलाएं. इसके बाद आप जीरा, सौंफ, धनिया, तेज पत्ता, दालचीनी स्टिक, लौंग, काली मिर्च, काली और हरी इलायची और नमक डालें.
    4. अब आप इस मिक्सचर में चावल डालें और फिर पानी व केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें. कुछ देर बाद आप इसमें तले हुए चिकन को मिक्स करें और मिलाकर करीब 20 मिनट तक पकाएं.
    5. जब आपका चिकन और चावल अच्छी तरह पक जाएं. तब इसमें भुनी हुई मेवा का मिक्सचर मिला लें. अब सभी चीजों को मिलाकर कुछ देर तक रखें. अब आपका मुगलई पुलाव बनकर तैयार है, जिसे आप सर्व कर सकते हैं.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, कंपनी करेगी Musk पर मुकदमा
    Next Article करण जौहर बनाएंगे ‘कुछ कुछ होता है’ का रीमेक, बताया कौन हो सकते हैं ‘राहुल-अंजलि-टीना’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.