Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    बिहार

    सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : बिहार के नालंदा जिला में आज यानी रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अलीपुर गांव के रहले वाले करीब 65 साल के रामचंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। रामचंद्र दूंध पहुंचा कर जब घर वापस लौट रहे थे तभी पथ निर्माण विभाग की गाड़ी से उनकी भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना हरनौत-गोनावां मुख्य मार्ग के पास की है। यह इलाका हरनौत थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में आता है।

    बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी

    पुलिस के अनुसार रामचंद्र प्रसाद साइकिल से पोआरी गांव दूध देने गए थे और घर लौटते समय सड़क पार कर रहे थे। तभी हरनौत की ओर से आ रही पथ निर्माण विभाग की एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

    ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम

    हादसे की खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क पर ब्रेकर की मांग को लेकर हरनौत-गोनावां मार्ग को जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अलीपुर गांव के पास सड़क पर ढलान होने के कारण वाहनों की रफ्तार तेज रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। परिजनों की चिल्लाहट से गांव में मातम का माहौल छा गया। सड़क जाम करीब ढाई घंटे तक जारी रहा।

    सड़क

     

    पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    हरनौत थाना प्रभारी गणेश राय ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाया। डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में शामिल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की ब्रेकर की मांग को वरीय अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।

    Also Read : गो’लियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा वासेपुर, दनादन दागी गई 14 राउंड गो’लियां

    अलीपुर गांव गोनावां ट्रैफिक हादसा दुखद घटना नालंदा बिहार बुजुर्ग की मौत मुख्य मार्ग रविवार की घटना सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्थानीय समाचार हरनौत हरनौत थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इन पांच मेडिकल कॉलेजों को मिली MBBS सीटों की मंजूरी
    Next Article बोकारो के इस्पात उद्योग में विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.