Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के 18 जिलों में कोहरे का असर, देश के 10 राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 24 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 18 जिलों में कोहरे का असर, देश के 10 राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 24 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Weather Forecast : राजधानी रांची समेत झारखंड के अलावा अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण शीतलहर और ठंड का प्रकोप रहेगा. मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड समेत कुछ अन्य राज्यों में तापमान में गिरावट और शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इस दौरान ठंडी हवाओं के साथ न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है.

    हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में भयंकर शीतलहर

    हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है, और शीतलहर के कारण बहुत ठंडी हवाएं चल रही हैं. विशेष रूप से कुकुमसेरी, कल्पा, और मनाली जैसे क्षेत्रों में शून्य से नीचे का तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर बना रहेगा. श्रीनगर में इस सीजन का सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई है, जहां तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. इस दौरान बर्फबारी की संभावना ज्यादा है और तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है.

    राजस्थान में शीतलहर व बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण ठंड का सामना हो रहा है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 से 27 दिसंबर के बीच राज्य में बारिश की संभावना भी जताई गई है.

    झारखंड में बढ़ेगी सर्दी और कोहरा

    झारखंड में ठंड में इजाफा होने की संभावना है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की आशंका है. 21 और 22 दिसंबर को रांची समेत झारखंड के 18 जिलों में कोहरे का असर रहेगा. इसके साथ ही दक्षिणी और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

    जानें कहां बारिश और बर्फबारी के हैं आसार

    उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, रायलसीमा और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया है.

    18 districts 18 जिलों 24 December 24 दिसंबर alert Bajaura Bharmour Chillai Kalan cold Cold Wave cold wave outbreak Fog Himachal Pradesh IMD Jammu jharkhand Kalpa kashmir Kukumseri Kutch Manali Meteorological Department Punjab Reservoir Saurashtra Seobag severe cold shivering cold Snowfall Srinagar temperature drop Una weather forecast अलर्ट आईएमडी ऊना कच्छ कड़ी सर्दी कंपकंपाती ठंड कल्पा कश्मीर कुकुमसेरी कोहरा चिल्लई कलां जम्मू जलाशय झारखंड ठंड तापमान गिरावट पंजाब बजौरा बर्फबारी भरमौर मनाली मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग शीतलहर शीतलहर प्रकोप श्रीनगर सियोबाग सौराष्ट्र हिमाचल प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 21 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article कानूनी सहायता से अब नहीं रहेगा कोई वंचित, हाईकोर्ट के संरक्षण में डीएलएसए ने उठाया बड़ा कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.