Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कानूनी सहायता से अब नहीं रहेगा कोई वंचित, हाईकोर्ट के संरक्षण में डीएलएसए ने उठाया बड़ा कदम
    जोहार ब्रेकिंग

    कानूनी सहायता से अब नहीं रहेगा कोई वंचित, हाईकोर्ट के संरक्षण में डीएलएसए ने उठाया बड़ा कदम

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पाकुड़ ने समाज के वंचित और कमजोर वर्ग तक कानूनी सहायता पहुंचाने के लिए 90 दिवसीय जागरूकता और आउटरीच अभियान की शुरुआत की. इस अभियान का उद्देश्य न्याय की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की, जिन्होंने न्यायालय परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया.

    प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की हुई शुरुआत

    इस कार्यक्रम के दौरान प्रभात फेरी ने मदर टेरेसा चौक और पाकुड़ बस स्टैंड होते हुए पुनः न्यायालय परिसर तक यात्रा की. इस दौरान शेषनाथ सिंह ने अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय संरक्षक और मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. इसके तहत अभियान का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण, आदिवासी और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों तक कानूनी जानकारी और सहायता पहुंचाना है.

    तीन महीने तक किए जाएंगे ये कार्यक्रम

    इस अभियान के दौरान डीएलएसए द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डोर-टू-डोर अभियान, कानूनी सेवा शिविर, और रेडियो व टीवी पर वार्ताएँ शामिल हैं. साथ ही, जिला प्रशासन के सहयोग से प्रत्येक डीएलएसए कानूनी सेवा शिविर आयोजित करेगा. इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी मामलों, शिक्षा और कारागार विभागों के साथ मिलकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अतिरिक्त डीएलएसए द्वारा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, और न्यायालयों में निबंध, पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.

    जेलों में चलेगा विशेष अभियान

    डीएलएसए ने एक जेल टीम का गठन किया है, जो पूरे अभियान के दौरान जेलों का दौरा करेगी और कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी. इस दौरान, टीम यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी कैदी कानूनी सहायता से वंचित न रहे और उन्हें सभी लाभ प्राप्त हों. इस अवसर पर डीएलएसए पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, पारिवारिक न्यायाधीश श्री सुधांशु कुमार शशि, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिल्पा मुर्मू, न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी, पीएलवी और मीडियाकर्मी उपस्थित थे.

    Also Read: झारखंड के 18 जिलों में कोहरे का असर, देश के 10 राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 24 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट

    90 days campaign 90 दिवसीय अभियान Ajay Kumar Gudiya Awareness campaign court complex debate competition Disadvantaged class DLSA Pakur Door to Door Campaign Education Department Essay Competition jail campaign Jharkhand high court Kumar Kranti Prasad legal aid legal aid team legal information legal service camp media persons Painting Competition PLV Prabhat Ferry prison department prisoners radio remote areas Rural Sheshnath Singh Shilpa Murmu Sudhanshu Kumar Shashi Tribal tribal affairs TV women and child development अजय कुमार गुड़िया आदिवासी आदिवासी मामले कानूनी जानकारी कानूनी सहायता कानूनी सहायता टीम कानूनी सेवा शिविर कारागार विभाग कुमार क्रांति प्रसाद कैदी ग्रामीण जागरूकता अभियान जेल अभियान झारखंड उच्च न्यायालय टीवी डीएलएसए पाकुड़ डोर-टू-डोर अभियान दूरदराज इलाके निबंध प्रतियोगिता न्यायालय परिसर पीएलवी पेंटिंग प्रतियोगिता प्रभात फेरी महिला एवं बाल विकास मीडियाकर्मी रेडियो वंचित वर्ग वाद-विवाद प्रतियोगिता शिक्षा विभाग शिल्पा मुर्मू शेषनाथ सिंह सुधांशु कुमार शशि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 18 जिलों में कोहरे का असर, देश के 10 राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 24 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट
    Next Article झारखंड के 1.36 लाख करोड़ बकाये का मुद्दा जैसलमेर में भी गूंजा, केंद्रीय मंत्री निर्मला से मंत्री राधाकृष्ण ने कर दी यह मांग  

    Related Posts

    झारखंड

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    Latest Posts

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.