Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»औचक निरीक्षण को आए शिक्षा पदाधिकारी, फिर रुक गया BEEO सहित सभी कर्मियों का वेतन…
    झारखंड

    औचक निरीक्षण को आए शिक्षा पदाधिकारी, फिर रुक गया BEEO सहित सभी कर्मियों का वेतन…

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह स्पष्ट संदेश सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने दिया जब उन्होंने खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सुबह 10:45 बजे तक पूरी तरह से बंद पाया गया। मौके पर कोई भी अधिकारी या कर्मी उपस्थित नहीं था।

    इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए BEEO सहित सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश जारी कर दिया।

    इसके बाद श्री मिश्रा ने कदमडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका ज्योत्स्ना बेहरा बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाई गईं। इस पर भी तत्काल प्रभाव से उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

    निरीक्षण के दौरान शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल में छात्राओं की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की और शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति में सुधार लाएं। साथ ही कक्षाओं में बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।

    श्री मिश्रा ने विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया और साफ-सफाई को लेकर विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से विभागीय मानकों के अनुसार कार्य करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यालय में अनुशासन व प्रेरणादायक माहौल बनाए रखने को कहा।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य संस्कृति में अनुशासन और समयपालन अनिवार्य है और भविष्य में ऐसी लापरवाही को कदापि सहन नहीं किया जाएगा।

    Also read:शातिर बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो बुलेट जब्त

    Also read:चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेकाबू होकर खाई में गिरी स्कूल बस, फिर…
    Next Article बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में दो युवकों की मौ’त, परिवारों में पसरा मातम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: रांची के ईशान ओम का भारत अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

    August 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रक्षाबंधन पर रांची के होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ फिर आंदोलन, 7 सितंबर को कंपनी घेराव

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026

    झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    August 28, 2026

    नेपाल ने विदेशी मदद क्यों ठुकराई?

    August 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलना चाहती हैं अनाया बांगर, बोलीं- ‘मुझे पहचान नहीं, अपने क्रिकेट के दम पर जगह चाहिए’

    August 28, 2026

    झारखंड: रांची के ईशान ओम का भारत अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.