Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहेबगंज में ईडी की कार्रवाई हुई तेज, डीएमओ व डीएफओ कार्यालय में खंगाले जा रहे कागजात
    झारखंड

    साहेबगंज में ईडी की कार्रवाई हुई तेज, डीएमओ व डीएफओ कार्यालय में खंगाले जा रहे कागजात

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने साहेबगंज में आठ जुलाई को जब्त दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। ईडी की टीम द्वारा अवैध खनन की जांच से संबंधित दस्तावेज की जांच हो रही है। साहेबगंज के जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार की तरफ से ईडी को उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों और जानकारी की क्रॉस वेरीफिकेशन शुरू की गयी है। साहेबगंज डीएमओ ने कहा है कि 400 स्टोन माइंस में से 130 से कुछ अधिक माइंस चालू हालत में हैं, जबकि अन्य बंद हैं। ईडी की टीम यह पता लगा रही है जब बंद खदान तीन सौ से अधिक हैं, तो अवैध खनन कहां से हुआ। कैसे पूरे जिले में स्टोन माइनिंग सिंडिकेट काम कर रही है। ईडी का मानना है कि पत्थर सिंडिकेट में ऊपर के अधिकारियों की भी मिलीभगत रही होगी।

    जानकारी के अनुसार, ईडी ने जिला प्रशासन को इस संबंध में समन भेजा है। साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार और निबंधन विभाग के अधिकारियों को भी दल में शामिल किया गया है. राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग के कुछ अधिकारियों को भी मौके पर उपस्थित रहने को भी बुलाया गया है। साहेबगंज के अंचल अधिकारी अब्दुस सामद और राजमहल के अवर निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक को भी मौके पर उपस्थित हैं।

    ईडी के अफसर साहेबगंज में दुर्गा स्टोन वर्क्स और इससे जुड़े स्टोन क्रशरों का मुआयना भी करेंगे, ईडी की टीम का मानना है कि पत्थर के खदानों को गलत तरीके से खान एवं भूतत्व विभाग तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने गलत लाइसेंस देकर शुरू कराया है। इसके जरिये ही अवैध माइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन हो रहा है। सभी संबंधित खदानों के लीज दस्तावेज की भी जानकारी ली जायेगी। लीज दस्तावेजों के आधार पर अधिकारियों से पूछताछ भी हो सकती है। विभिन्न बैंकों में पत्थर कारोबारियों के खाते की भी पूरी डीटेल ईडी की टीम ने मंगायी है। उसकी जांच भी की जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article खूंटी : पूर्व नक्सली सुखराम मुंडा की तेज धारदार हथियार से मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.