Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»डेली चिकन खाने से हो सकती है ये दिक्कतें, महिलाएं रहें ज्यादा सावधान…
    स्वास्थ्य

    डेली चिकन खाने से हो सकती है ये दिक्कतें, महिलाएं रहें ज्यादा सावधान…

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: चिकन खाना पसंद तो सबको होता है लेकिन हाल ही में एक नए शोध अध्ययन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नियमित रूप से चिकन का सेवन करने से कैंसर होने की आशंका बढ़ सकती है। इटली के ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी’ के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि जो लोग चिकन का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, उनमें न केवल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर (पाचन तंत्र से संबंधित कैंसर) का खतरा अधिक होता है, बल्कि समय से पहले मृत्यु का जोखिम भी बढ़ जाता है। शोध के अनुसार, सेहतमंद जीवन के लिए शाकाहारी भोजन और प्लांट बेस्ड डाइट को अधिक फायदेमंद माना गया है।

    महिलाओं की तुलना में पुरुषों पर अधिक प्रभाव

    यह अध्ययन 20 वर्षों तक इटली के 4,869 वयस्कों के स्वास्थ्य डाटा का विश्लेषण कर किया गया। निष्कर्षों में यह पाया गया कि नियमित रूप से चिकन का सेवन करने वालों में विशेष रूप से पुरुषों में पाचन तंत्र के कैंसर, जैसे कि ग्रासनली (ईसोफेगस), पेट (स्टमक), बृहदान्त्र (कोलन), अग्न्याशय (पैंक्रियास) और लीवर (यकृत) के कैंसर का खतरा अधिक देखा गया। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यह जोखिम कहीं ज्यादा था।

    300 ग्राम से अधिक चिकन सेवन से खतरा और बढ़ा

    अध्ययन में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रति सप्ताह 300 ग्राम से अधिक चिकन का सेवन करने वाले लोगों में कैंसर और समय से पहले मृत्यु की आशंका और भी बढ़ जाती है। शोध के आंकड़ों के अनुसार, इस सीमा से अधिक चिकन खाने वाले व्यक्तियों में 27% तक अधिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर और समय से पूर्व मृत्यु का खतरा पाया गया।

    स्वस्थ जीवन के लिए शाकाहारी और पौध आधारित आहार को दें प्राथमिकता

    शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि अच्छी सेहत के लिए चिकन की खपत को सीमित करना चाहिए। चिकन जैसे पोल्ट्री उत्पादों के अधिक सेवन के बजाय, मछली या अन्य प्लांट-बेस्ड प्रोटीन स्रोतों को अपनाना अधिक लाभकारी हो सकता है। यह अध्ययन जर्नल Nutrients में प्रकाशित हुआ है, और इसके निष्कर्ष पौधों पर आधारित आहार को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं ताकि कैंसर और समय से पहले मौत के जोखिम को कम किया जा सके।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम हमले पर अफरीदी के बयान से बवाल, ओवैसी बोले- ‘जोकर है वो ‘
    Next Article रांची में होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिये पाकुड़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल : सुल्तान अहमद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.