Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»भोरे-भोर हजारीबाग में चोरी, 41 हजार नकद और जेवरात लेकर चोर फरार
    क्राइम

    भोरे-भोर हजारीबाग में चोरी, 41 हजार नकद और जेवरात लेकर चोर फरार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग शहर के ओकनी तालाब गली नंबर एक में सोमवार की अहले सुबह चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने महज 5 मिनट में गोदरेज का दरवाजा तोड़कर 41 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पीड़ित परिवार में दहशत

    चोरी की यह वारदात विशाल सिन्हा के घर में हुई, जो पेशे से बस कंडक्टर हैं। उनकी पत्नी सिमरन ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उनके पति ड्यूटी के लिए निकल गए थे। कुछ देर बाद उन्हें दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। उस समय वह अपने बच्चों और बहन के साथ कमरे में थीं।

    सिमरन ने बताया, “डर के मारे हमने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पति, देवर व जेठ को कॉल किया। जब तक पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, चोर फरार हो चुके थे।”

    सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    घटना के वक्त अपार्टमेंट में लगे तीनों सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे चोरों की पहचान में पुलिस को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही शहर में सात राउंड फायरिंग की घटना हुई थी। दो दिन में दो बड़ी आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

    पुलिस कर रही जांच

    चोरी की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और ऐसी घटनाओं पर शीघ्र रोक लगाई जाए।

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 23 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    cash theft CCTV Disabled crime criminal incident Godrej Door Gold Jewelry Hazaribagh Hazaribagh Police house burglary Jharkhand news law and order Okni Talab Panic in City police security security system theft incident आपराधिक घटना ओकनी तालाब गली गृह चोरी चोरी झारखंड पुलिस व्यवस्था सुरक्षा में चूक सोने के जेवर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजन सुराज कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास का किया घेराव, इस्तीफे की मांग
    Next Article झारखंड के अस्पतालों में अब बिल को लेकर नहीं रोका जाएगा शव, स्वास्थ्य मंत्री ने की नई व्यवस्था की घोषणा

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.