Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के अस्पतालों में अब बिल को लेकर नहीं रोका जाएगा शव, स्वास्थ्य मंत्री ने की नई व्यवस्था की घोषणा
    झारखंड

    झारखंड के अस्पतालों में अब बिल को लेकर नहीं रोका जाएगा शव, स्वास्थ्य मंत्री ने की नई व्यवस्था की घोषणा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने एक मानवीय निर्णय लेते हुए राज्य के सभी अस्पतालों में मृत्यु के बाद शव को रोककर रखने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब अस्पताल प्रबंधन को मरीज की मृत्यु के तुरंत बाद शव परिजनों को सौंपना होगा, जिससे अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की देरी न हो और गरीब परिवारों को राहत मिल सके।

    सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    डॉ. अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “यह निर्णय मानवीय संवेदना और कांग्रेस की सेवा भावना से प्रेरित है। अब कोई भी गरीब अपने प्रियजन के शव को छुड़ाने के लिए भटकता नहीं फिरेगा।”

    कई बार देखा गया है… pic.twitter.com/kLfgpiocaG

    — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) June 23, 2025

    अंतिम संस्कार में नहीं होगी देरी

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अक्सर आर्थिक तंगी की वजह से परिजन शव लेने में असमर्थ रहते हैं, जिससे अंतिम संस्कार में देरी होती है। लेकिन अब यह नई व्यवस्था सभी वर्गों को अपने प्रियजनों को सम्मानजनक विदाई देने में मदद करेगी।

    कांग्रेस की संवेदनशीलता को बताया प्रेरणा

    डॉ. अंसारी ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला कांग्रेस की उस विचारधारा को दर्शाता है जो हमेशा पीड़ितों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति को इंसानियत के साथ स्वास्थ्य सेवाएं और सम्मानजनक विदाई का अधिकार मिले।

    इस फैसले का आम जनता और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है, जो लंबे समय से इस तरह की मानवीय पहल की मांग कर रहे थे।

    “मौत के बाद इंसानियत जिंदा रहनी चाहिए”

    हमने एक ऐसा मानवीय फैसला लिया है, जिसकी गूंज न सिर्फ राज्य में बल्कि पूरे देश में सुनी जा रही है। अब किसी भी मरीज की मृत्यु के बाद अस्पताल शव को रोक कर नहीं रखेगा, इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Congress Ideology Dr. Irfan Ansari Health Minister Health Policy hospital administration Hospital System Humanitarian Decision Jharkhand Government Jharkhand news last rites No Body Detention patient death poor families Sensitive Decision Social Service अंतिम संस्कार अस्पताल प्रबंधन अस्पताल व्यवस्था कांग्रेस विचारधारा गरीब परिवार झारखंड समाचार झारखंड सरकार डॉ. इरफ़ान अंसारी मरीज की मृत्यु मानवीय निर्णय शव नहीं रोका जाएगा संवेदनशील फैसला सामाजिक सेवा स्वास्थ्य नीति स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोरे-भोर हजारीबाग में चोरी, 41 हजार नकद और जेवरात लेकर चोर फरार
    Next Article लॉन्च हुआ 15 हजार से कम में OPPO का नया 5G स्मार्टफोन… जानें DETAILS

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    Latest Posts

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.