New Delhi : लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद पर गंभीर आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि जबकि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, संसद में टीएमसी सांसद लगातार ई-सिगरेट का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ओम बिरला से जांच कराने की मांग की।
स्पीकर ओम बिरला ने इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संसदीय नियमों का पालन सभी को करना होगा और किसी भी तरह के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए समुचित जांच कराई जाएगी।
विवाद कब और कैसे शुरू हुआ
अनुराग ठाकुर ने दोपहर करीब 11.27 बजे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सवाल पूछने के बाद स्पीकर से सदन की व्यवस्था को लेकर सवाल किया। ठाकुर ने बताया कि वे केवल प्रश्न नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक आग्रह रखना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने टीएमसी सांसदों के ई-सिगरेट पीने का मुद्दा उठाया।
स्पीकर ने क्या कहा
ठाकुर के आरोप के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से पुनः अनुरोध किया कि संसदीय परंपराओं और नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी सदस्य द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया, तो संपूर्ण जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में “गोल्ड कार्ड” वीजा कार्यक्रम का किया शुभारंभ


