Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा: उत्तर प्रदेश से आ रही ट्रक चेकिंग के दौरान पलटी, ट्रक में लदे 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट और 450 पेटी अवैध शराब हुए जब्त
    झारखंड

    गढ़वा: उत्तर प्रदेश से आ रही ट्रक चेकिंग के दौरान पलटी, ट्रक में लदे 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट और 450 पेटी अवैध शराब हुए जब्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2024Updated:October 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा: उत्तर प्रदेश से आ रही ट्रक चेकिंग के दौरान पलटी, ट्रक में लदे 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट और 450 पेटी अवैध शराब हुए जब्त
    गढ़वा: उत्तर प्रदेश से आ रही ट्रक चेकिंग के दौरान पलटी, ट्रक में लदे 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट और 450 पेटी अवैध शराब हुए जब्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: दिनांक-20.10 .24 को समय करीब 3:00 बजे सुबह पुलिस अधीक्षक,गढ़वा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने हेतु उत्तर प्रदेश की तरफ से अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है। प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा लातदाग पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के क्रम में एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 22 AT 9180 को रुकने का इशारा किया गया परंतु पुलिस को देखते ही ट्रक चालक गाड़ी को और तेजी से भगाने लगा।

    पुलिस एवं उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा उक्त ट्रक का पीछा किया गया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर गोंदा के पास पलट गया। पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने पर ट्रक चालक फरार हो गया। तत्पश्चात उक्त ट्रक की जांच करने पर ट्रक पलटने के कारण कल 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट हो गया तथा 450 पेटी शराब को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। बता दें इसे लेकर पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस छापेमारी में 1 ट्रक नंबर UP 22 AT 9180 , लगभग 250 पेटी शराब विनष्ट इसके साथ ही लगभग 450 पेटी शराब को जप्त किया। वहीं इस छापेमारी में निर्मल कुमार, उत्पाद अधीक्षक, गढ़वा, नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, जितेंद्र कुमार आजाद गढ़वा अंचल , विष्णु कांत थाना प्रभारी, मेराल, संजय कुमार सिंह, मेराल थाना , रवि कुमार, मेराल थाना, नितेश कुमार, मेराल थाना, रब्बुल अंसारी, मेराल थाना, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह मेराल थाना, मेराल थाना के चालक एवं रिजर्व गार्ड के जवान।

    garhawa news Jharkhand news sharab jabti
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविजया जाधव ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शौचालय निर्माण पर जोर
    Next Article मझगांव विधानसभा चुनाव: विकास, रोजगार और शिक्षा की समस्याएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.