Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका: ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार ट्रैक्टर के साथ 10 गिरफ्तार
    झारखंड

    दुमका: ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार ट्रैक्टर के साथ 10 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। पुलिस ने एक ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी कर बेचने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सभी चोर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

    दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि एसडीपीओ पूज्य प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जिले में ट्रैक्टर चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई थी। पुलिस ने जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के 4 ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किए हैं. सभी चोर दुमका जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना नवीन कुमार सिंह है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के असहाना गांव का रहने वाला है।

    इस संबंध में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोर गिरोह ही लगातार ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। ये ट्रैक्टर चोरी कर उसके नकली कागजात बनाते थे और फिर उसका रंग बदल कर उसे बाजार में बेच देते थे। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले अपराधी, उसे बाजार में खपाने वाले और उसका इस्तेमाल करने वाले 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

    #Crime news #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : खगड़िया में सड़क दुर्घटना में दो भाई की मौत
    Next Article गुजरात : राज्यसभा चुनाव से पहले फिर हाइवोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस के दो और विधायकों का इस्तीफा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.