Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»22 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    22 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ड्रग्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड और वसई में पुलिस ने छापा मारकर करीब 22 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है । इस मामले में मीरा भायंदर वसई विरार (MBVV) पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। MBVV क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अप्रैल को शबीना शेख (42) नामक एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 17.74 करोड़ रुपये मूल्य की 11.8 किलोग्राम कोकीन बरामद की थी। इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसे ड्रग्स एक नाइजीरियाई नागरिक ने दी थी। इसी जानकारी के आधार पर नाइजीरियाई नागरिक एंडी उबाबुदिके ओनिनसे (45) को 2.608 किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई नागरिक के पास से बरामद की गई ड्रग की कीमत 3.9 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    इसके बाद नाइजीरियाई नागरिक से आगे की पूछताछ के दौरान एक अन्य विदेशी महिला का पता चला। पुलिस ने वसई इलाके में छापा मारकर कैमरून देश की 32 वर्षीय क्रिस्टाबेल एनजेई को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने उस महिला के पास से 64.98 लाख रुपये कीमत की 433.2 ग्राम कोकीन बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान आरोपितों के पास से 2.84 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और भारतीय रुपये भी बरामद किए हैं। एसीपी बल्लाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस तस्करी का सामान कहां से आया और उसके संभावित खरीददार कौन थे, इसकी गहन छानबीन की जा रही है। इस मामले और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।

    Also Read : प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, बेटी की शादी का कार्ड बांटते वक्त मा’री गईं गो’लियां

    Also Read : बिहार के 102 अनुमंडलों को जोड़ेगी डीलक्स बस सेवा, खरीदी गई 166 गाड़ियां

    Also Read : राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर पासवान की पुत्रवधू ने थामा भाजपा का दामन

    Also Read : झारखंड में 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    22 करोड़ का ड्रग्स जब्त Drugs worth Rs 22 crore seized three including two women arrested ड्रग्स दो महिला सहित तीन गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, बेटी की शादी का कार्ड बांटते वक्त मा’री गईं गो’लियां
    Next Article CM नीतीश ने शुरू किया महिला संवाद अभियान, 40 प्रचार वाहनों को दिखायी हरी झंडी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    August 2, 2025
    देश

    राज्यसभा में बीजेपी ने फिर छुआ 100 का आंकड़ा, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी राहत

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025
    Latest Posts

    बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    August 2, 2025

    गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 1 की मौ’त, 3 लापता

    August 2, 2025

    राज्यसभा में बीजेपी ने फिर छुआ 100 का आंकड़ा, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी राहत

    August 2, 2025

    ऑनलाइन आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए अजीबोगरीब आवेदन, भगवान से लेकर कौआ-मैना तक के नाम पर अर्जी

    August 2, 2025

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.