Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
    झारखंड

    झारखंड में 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं, वज्रपात और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है. जिसके कारण राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज यानी 18 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से राज्य के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. यह सिस्टम न केवल झारखंड बल्कि बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश को भी प्रभावित कर रहा है.

    20 अप्रैल तक येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान वज्रपात, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी. 21 अप्रैल को भी रांची समेत कई जिलों में एक बार फिर से बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है, जिसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.

    22 अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान

    पिछले एक सप्ताह से झारखंड में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल के बाद से तापमान में इजाफा होने लगेगा और गर्मी एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकती है.

    मानसून को लेकर राहत की खबर

    इस बार झारखंड में मानसून (जून से सितंबर) सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में इस दौरान 96 से 104 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जबकि देशभर में औसतन 105 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. यह किसानों और जल संसाधनों के लिए एक अच्छी खबर है. हालांकि, बिहार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कृषि और जल प्रबंधन पर असर पड़ सकता है.

    Also Read : रांची के मेन रोड में BSNL भवन में लगी भयंकर आ’ग, फिर…

    Jharkhand Ranchi Jharkhand Ranchi weather Jharkhand weather Ranchi Weather Update weather forecast weather news झारखंड मौसम झारखंड रांची झारखंड रांची मौसम मौसम पूर्वानुमान मौसम समाचार रांची मौसम अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के मेन रोड में BSNL भवन में लगी भयंकर आ’ग, फिर…
    Next Article IPL 2025 : बेंगलुरु में भिड़ेंगी RCB और PBKS, जानें पिच और मौसम का हाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026
    Latest Posts

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.