Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे दुमका के डॉ सपन, बोले- जीवन का सबसे बड़ा सम्मान 
    झारखंड

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे दुमका के डॉ सपन, बोले- जीवन का सबसे बड़ा सम्मान 

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2024Updated:January 24, 2024No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के आदिवासी बहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित डुमरथर विद्यालय के शिक्षक डॉ सपन कुमार इस बार नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे. उन्हें वीआईपी गैलरी में अपने परिवार के साथ बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड देखने का निमंत्रण केंद्र सरकार की ओर से मिला है. साथ ही 26, 27 और 28 जनवरी को बतौर विशेष मेहमान अलग-अलग कार्यक्रमों में नई दिल्ली में भाग लेंगे. झारखंड प्रदेश के ब्लैकबोर्ड मॉडल के जनक शिक्षक डॉ सपन कुमार  मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड में भी दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए थे. डॉ सपन कुमार को भारत में आयोजित जी20 के सेवा समिट में भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था. डॉ सपन की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम में किया था.

    डॉ सपन ने कहा कि वह एक ऐसे दुर्गम सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक हैं जहां पहुंचना काफी कठिन रहता है. यह ट्राइब क्षेत्र है और ट्राइब में भी वे एक ऐसे ट्राइब है जहां के अधिकांश लोगों ने शिक्षा प्राप्त नहीं की है. लोगो ने कॉपी कलम को नहीं छुआ है. इस क्षेत्र के बच्चों के लिए दुमका सबसे बड़ा शहर हुआ करता था. वैसी परिस्थिति में प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं बापू के सपनों का ग्राम स्वराज का सपना को इस गांव में पूर्ण करने का प्रयास डॉ सपन द्वारा समुदाय के सहयोग से किया जा रहा है. चाहे कोविड के समय की बात हो या कोविड-19 के बाद की बात हो, कठिन परिस्थिति आया तो ब्लैकबोर्ड बाजार से नहीं खरीद कर आपसी सहयोग से एकमत से सभी ने मिलकर प्रकृति में उपलब्ध संसाधन से मिलकर गांव मे आपसी सहयोग से एकमत होकर, गांव के सभी दीवारों पर ब्लैकबोर्ड बना दिया. जरूरत की डस्टर, झाड़ू, चटाई का निर्माण गांव में ही किया गया. वहीं ग्राम स्वराज के स्वालंबन के सपने को गांव में  पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हमारे विद्यालय के बच्चे अमेरिका, जापान को भी जानते हैं. बच्चों में देश के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. वे अत्यंत पिछड़े क्षेत्र के शिक्षक हैं जहां शिक्षा की रोशनी जलाने का प्रयास किया जा रहा है. समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ  सामाजिक जागरूकता एवं वयस्क शिक्षा कार्यक्रम, बिजली खंभा में अक्षर ज्ञान, मिलेट के प्रति जागरूकता आदि विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

    बता दें कि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय डॉ सपन ने समुदाय के सहयोग से गांव के सभी दीवारों पर ब्लैक बोर्ड बनाकर किताब के पाठों को लिखकर, चित्र बनाकर बच्चों की पढ़ाई जारी रखी थी. डॉ सपन कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन है यह दिन इसलिए खास है क्योंकि 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू किया गया था. यह दिन औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्र गणराज्य बनने तक का भारत की लंबी यात्रा का जश्न मनाता है. डॉ सपन ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. एक शिक्षक के रूप में वीआईपी गैलरी में भारत सरकार का विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होना, उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार है. यह देश के वैसे सभी लोगों का सम्मान है जो कठिनाइयों में कार्य करते हुए देश को श्रेष्ठ बनाने में अपना योगदान दे रहे है. डॉ सपन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें मिलने वाला यह सम्मान झारखंड प्रदेश के सभी लोगों का सम्मान है. खास कर उस समुदाय का जिनके साथ मिलकर वह बरसों से कार्य कर रहे हैं. यह विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान है.

    ये भी पढ़ें: TMC के बाद अब AAP ने भी दिया I.N.D.I.A. को झटका, पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

     

    आज की खबर करंट न्यूज केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस जरमुंडी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज डॉ सपन कुमार ताजा खबर दुमका नई दिल्ली न्यूज हेडलाइन परेड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लैकबोर्ड मॉडल मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले का निर्णय, 31 जनवरी को जारी होगी सूची
    Next Article सुदेश महतो के पाकुड़ आगमन को लेकर तैयारी तेज, संपर्क यात्रा को बनाएंगे सफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.