Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहली बार गूंजेगी गंगा आरती
    ट्रेंडिंग

    केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहली बार गूंजेगी गंगा आरती

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केदारनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kedarnath : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज यानी शुक्रवार सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. भगवान शिव के दर्शन के लिए सर्दियों की लंबी प्रतीक्षा के बाद यह शुभ घड़ी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक और खास रही. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में कपाट खुलने के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से समूचा धाम गुंजायमान हो उठा. इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई.

    108 क्विंटल फूलों से महका धाम

    इस वर्ष केदारनाथ मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है. दिल्ली, कश्मीर, पुणे, कोलकाता, पटना, नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका से मंगवाए गए 54 प्रकार के फूलों ने मंदिर परिसर को दिव्य आभा से भर दिया. कोलकाता से लाए गए विशेष गेंदे के फूल अपनी दीर्घकालीन ताजगी के लिए जाने जाते हैं. गुजरात के वडोदरा निवासी सृजल व्यास के नेतृत्व में 150 से अधिक स्वयंसेवकों और पश्चिम बंगाल के 35 कलाकारों ने मंदिर की सजावट में अहम भूमिका निभाई. मंदिर के सामने विराजमान नंदी की प्रतिमा और समीप स्थित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को भी फूलों से सजाया गया है.

    पहली बार केदारनाथ में भव्य गंगा आरती की शुरुआत

    इस वर्ष की यात्रा में एक नई आध्यात्मिक पहल के रूप में केदारनाथ में पहली बार मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के संगम पर भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि काशी, हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर श्रद्धालु अब केदारनाथ में भी आरती का दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए नदी किनारे तीन ओर से विशेष रैंप बनाए गए हैं, जिससे दर्शन सुगम हो सके. केदारनाथ धाम एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन गया है. भक्तों के लिए यह यात्रा न केवल दर्शन की, बल्कि आत्मिक शांति और ऊर्जा से भरने का एक दुर्लभ अवसर है.

    Also Read : झारखंड के लोगों को कब तक मिलेगी गर्मी से राहत… जानें

    Akshaya Tritiya devotees devotional cheers flower shower helicopter flower shower Hinduism Kedarnath Dham Kedarnath temple opening Kedarnath Yatra Lord Shiva Pushkar Singh Dhami Religious event temple festival Uttarakhand Vedic chants अक्षय तृतीया उत्तराखंड केदारनाथ कपाट खुलने केदारनाथ धाम केदारनाथ यात्रा जयकारे धार्मिक आयोजन पुष्कर सिंह धामी पुष्पवर्षा भगवान शिव मंदिर उत्सव वैदिक मंत्रोच्चार श्रद्धालु हिन्दू धर्म हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के लोगों को कब तक मिलेगी गर्मी से राहत… जानें
    Next Article IPS अनुराग गुप्ता के खिलाफ साजिश रचने वालों पर करारा जवाब, बने रहेंगे डीजीपी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.