Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घर-घर दस्तक अभियान की हुई शुरूआत, डीसी ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    झारखंड

    घर-घर दस्तक अभियान की हुई शुरूआत, डीसी ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिले भर में स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता को लेकर घर-घर दस्तक अभियान की शुरूआत की गई. बोकारो जिला भ्रमण पर पहुंचे एडीशनल सीईओ मंत्रिमंडल निर्वाचन संदीप सिंह एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने संयुक्त रूप से एलपीजी सिलेंडर लगे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पूर्व द्वय पदाधिकारियों ने सिलेंडर पर चुनाव का पर्व देश का गर्व स्टीकर चस्पा किया.

    मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीएसीएलआर सह स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रभाष कुमार दत्ता,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रकाश रंजन आदि अधिकारियों व कर्मियों ने भी सिलेंडर पर चुनाव का पर्व देश का गर्व स्टीकर चस्पा किया. इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली में शामिल जेएसएलपीएस की सखी दीदीओं ने मतदाता जागरूकता नारे ‘छोड़ के अपने सारे काम,पहले करें मतदान आओ सब मिलकर गाएं’, ‘हम देने वोट जरूर जाएं प्रजातंत्र से नाता है, भारत के मतदाता हैं’ ‘आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं’, ‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’ लगाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया.

    एडीशनल सीईओ मंत्रिमंडल निर्वाचन एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त आदि पदाधिकारियों ने आइ एम रेडी टू वोट सेल्फी स्टैंड में तस्वीर खिंचवाया. समाहरणालय परिसर में अधिष्ठापित मतदाता प्रतिज्ञा लेकर हस्ताक्षर किया. फूलों की रंगोली से मतदान करने का संदेश भी दिया गया.वहीं समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में स्वीप नोडल पदाधिकारी द्वारा एडीशनल सीईओ मंत्रिमंडल निर्वाचन,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों को मतदान करने से संबंधित संदेश वाले आर्म्स बैंड बांधा गया.

     

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग ने कार्रवाई कर जब्त किया 100 लीटर महुआ शराब, 1500 किओ फरमेंटेंड महुआ को किया नष्ट
    Next Article बिल जमा नहीं करने पर अस्पताल प्रबंधन ने हैन्डोवर नहीं किया नवजात शिशु का शव, परिजनों ने किया हंगामा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.