Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पहचान पत्र नहीं है पास में? घबराएं नहीं, ऐसे करें डाउनलोड ई-वोटर आईडी
    Uncategorized

    पहचान पत्र नहीं है पास में? घबराएं नहीं, ऐसे करें डाउनलोड ई-वोटर आईडी

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पहचान पत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अक्सर ऐसा होता है कि हम पहचान पत्र जैसे दस्तावेज़ खो जाने के डर से उन्हें घर में ही सुरक्षित रख देते हैं। लेकिन जब अचानक किसी ज़रूरी काम के लिए इनकी ज़रूरत पड़ती है, तो वो हमारे पास नहीं होते और हम परेशानी में पड़ जाते हैं।

    डिजिटल जमाने में फिजिकल कार्ड की मजबूरी नहीं

    आज के समय में तकनीक ने हमारी कई समस्याओं का समाधान दे दिया है। अब पहचान पत्र की फिजिकल कॉपी जरूरी नहीं रही, क्योंकि उसकी ई-कॉपी (डिजिटल वर्जन) हर जगह वैध मानी जाती है। ऐसे में अगर आपका कार्ड खो गया है, या घर पर रह गया है, तो भी घबराने की कोई ज़रूरत नहीं।

    ई-वर्जन का इस्तेमाल आप वोटिंग, सरकारी फॉर्म भरने, वेरिफिकेशन या किसी अन्य ज़रूरी प्रक्रिया में कर सकते हैं। चाहें तो इसका प्रिंट निकालकर संबंधित जगह पर जमा भी कर सकते हैं।

    ई-वोटर आईडी डाउनलोड कैसे करें?

    • अगर आप अपना ई-वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट NVSP पर जाएं। वहां ‘e-EPIC डाउनलोड’ का विकल्प मिलेगा।
    • इसके बाद आपको अपने लॉगिन डिटेल्स (यूज़रनेम और पासवर्ड) भरने होंगे। लॉगइन करने के बाद आप EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर से पहचान पत्र खोज सकते हैं। EPIC नंबर चुनें, राज्य सिलेक्ट करें और सर्च करें।
    • जब आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएं, तो OTP भेजें विकल्प पर क्लिक करें और OTP वेरिफाई करें। फिर कैप्चा भरें और आपका ई-वोटर कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

    EPIC नंबर नहीं है? यह है दूसरा तरीका

    अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है, तो भी ई-वोटर कार्ड डाउनलोड करना संभव है। इसके लिए आप वोटर हेल्पलाइन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप में आपकी कुछ अन्य जानकारियों के आधार पर पहचान पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।

    मोबाइल नंबर लिंक होना है ज़रूरी

    ई-वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आपके पहचान पत्र से लिंक हो। OTP वेरिफिकेशन के बिना पहचान पत्र की डिजिटल कॉपी नहीं मिलेगी।

    Also Read : गणपति विसर्जन में गोविंदा- सुनीता का डांस, तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक…

     

    digital identity e-EPIC e-voter ID EPIC number Indian elections nvsp portal online services OTP verification voter ID download voter ID e-copy voter services आधार कार्ड डिजिटल इंडिया डिजिटल डॉक्यूमेंट पहचान पत्र पहचान पत्र की ई-कॉपी पहचान पत्र डाउनलोड मोबाइल से वोटर कार्ड वोटर आईडी ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऐप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणपति विसर्जन में खूब थिरके गोविंदा-सुनीता, तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक…
    Next Article टाटा मोटर्स यूनियन पदाधिकारियों ने स्व. रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि…

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.