Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिजनेस»वैश्विक शेयर बाजारों के चिंता में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार
    बिजनेस

    वैश्विक शेयर बाजारों के चिंता में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई। नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने से गुरुवार को वैश्विक शेयर बाजारों के साथ ही घरेलू शेयर बाजार भी गिरावट में रहे और बीएसई का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तीन सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर आ गया।
    सेंसेक्स 284.84 अंक यानी 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 40,913.82 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 93.70 अंक यानी 0.77 प्रतिशत टूटकर 12,035.80 अंक पर रहा। यह दोनों का 08 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।
    बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.26 प्रतिशत की गिरावट में 15,556.34 अंक पर और स्मॉलकैप 0.92 प्रतिशत फिसलकर 14,703.96 अंक पर बंद हुआ।
    अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्फीति की दर में सुस्ती और कोरोना वायरस की चिंता के मद्देनजर ब्याज दरों को स्थिर रखा है। इससे शेयर बाजारों पर दबाव रहा। एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.71 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.72 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.62 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.75 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ। यूरोप में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.60 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.78 प्रतिशत कमजोर हुआ।
    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से ऊर्जा और तेल एवं गैस समूहों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। एफएमसीजी, स्वास्थ्य और धातु समूहों के सूचकांक भी डेढ़ फीसदी से अधिक टूटे।
    सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ढाई प्रतिशत टूटे। इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी करीब दो प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज ऑटो ने डेढ़ प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: भितिहरवा आश्रम में सभा से पहले हिरासत में लिए गए कन्हैया कुमार
    Next Article नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनः जामिया में गोली मारने से पहले बोला आरोपी- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो…, युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.