Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनः जामिया में गोली मारने से पहले बोला आरोपी- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो…, युवक गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनः जामिया में गोली मारने से पहले बोला आरोपी- तुम्हें आजादी चाहिए, ये लो…, युवक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला है। इस मार्च के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने प्रदर्शन के दौरान गोली चला दी, जिससे एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया है। वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद से एहतियात के तौर पर तीन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। यह मेट्रो स्टेशन हैं- आईटीओ, दिल्ली गेट और जामा मस्जिद।

    आरोपी की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। यह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। का रहने पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस बात की जानकारी कर रही है कि वह प्रदर्शन के दौरान हथियार लेकर क्यों आया था। आरोपी गोपाल खुद को राम भक्त बता रहा है। वहीं जो छात्र हमले में घायल हुआ है उसकी पहचान जामिया के मास कॉम के छात्र शादाब आलम के रूप में हुई है।

    उसका इलाज पास के ही होली फैमिली अस्पताल में चल रहा है। हालांकि पुलिस कह रही है कि उसे इस अस्पताल से शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन छात्रों का कहना है कि शादाब अब भी होली फैमिली अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में है।

    एक चश्मदीद ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि हमारा मार्च चल रहा था कि एक युवक अचानक दूसरी दिशा से सामने आया और हवा में पिस्तौल लहराते हुए बोला कि आओ मैं तुम्हें आजादी देता हूं और फिर उसने गोली चला दी।

    गोली लगने से पास ही खड़े शादाब आलम को गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जामिया से राजघाट तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी स्थानीय लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर गए।
    जामिया से राजघाट की ओर मार्च निकाल रहे छात्रों को पुलिस ने फायरिंग के बाद रोक लिया है। पुलिस उन्हें आगे जाने नहीं दे रही है। ऐसे में छात्र एक जगह इकट्ठा होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    मार्च के चलते राजघाट की ओर जाने वाली सड़कें आज बुरी तरह जाम हैं। कई रास्तों पर तो चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। दिल्ली की मुख्य सड़कों की जाम से हालत इतनी खराब है कि लोग 40-40 मिनट से एक ही जगह पर फंसे हुए हैं और अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    जिन सड़कों पर सबसे ज्यादा जाम है उनमें मथुरा रोड, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी रोड, आईटीओ, डीडीयू, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, निजामुद्दीन प्रमुख हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवैश्विक शेयर बाजारों के चिंता में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार
    Next Article बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी बोले, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.