Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 11:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जेएमएम की बैठक में बोले जिला अध्यक्ष श्यामलाल, उलगुलान रैली में शामिल होने हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रांची
    जामताड़ा

    जेएमएम की बैठक में बोले जिला अध्यक्ष श्यामलाल, उलगुलान रैली में शामिल होने हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रांची

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति जामताड़ा में शुक्रवार को एक बैठक जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में हो रहे इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारी के संबंध में विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए श्यामलाल हेंब्रम ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए हम सभी को जामताड़ा जिला से जोरदार तैयारी करनी है. आगामी 21 अप्रैल को हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर प्रभात तारा मैदान रांची महारैली में पहुंचना है.

    जिला सचिव परेश यादव ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और हम सभी को दुमका लोकसभा के प्रत्याशी नलिन सोरेन को जिताना है. इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को गांव-गांव पहुंचकर पार्टी का जोरदार प्रचार-प्रसार करना है. मंच संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मन से लग जाना है और ट्रेन या बस हो, हम सभी को रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचना है. झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभात तारा मैदान में होने वाले इंडिया गठबंधन की रैली में पूरे झारखंड प्रदेश से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंच रहे हैं. हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि जामताड़ा से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचे इसके लिए अभी से एक-एक कार्यकर्ता को रैली की तैयारी में जुट जाना है.

    इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल, जिला प्रवक्ता देवाशीष मिश्रा, उज्जवल भट्टाचार्य, साकेश सिंह, मनोरथ मरांडी, मदन मरांडी, सफ्फार अंसारी, सफीक अंसारी, इशहाक अंसारी, जयधन हंसदा, किशोर रवानी, देबीसन हांसदा, इमरान अंसारी, चंचल राय, आबेदीन अंसारी, बंटू आइजक, मेरी मरांडी, गुलनेहार बानो, डोली बास्की, जमाल अंसारी आदि उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: सरायकेला में झामुमो नेता पर हुई बमबाजी कांड का खुलासा, पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा को दहलाने की नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो सिलेंडर बम किया बरामद
    Next Article त्रेता में भाई विपत्ति का बंटवारा करते हैं और कलयुग का भाई संपत्ति का बंटवारा करता है: पंडित निर्जानंद शास्त्री

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.