पाकुड़: जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में आज जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता व मंच संचालन जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रवक्ता श्री हेमलाल मुर्मू शामिल हुए. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 18 अगस्त दिन रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के जिले में हो रहे आगमन व स्वागत को लेकर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में करने व ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई.बैठक को जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम प्रखंडों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
