होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई, 36 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी

Joharlive Team

रांची। होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर रांची जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन दर्जन लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

36 लोगों पर दर्ज किया गया एफ आई आर

दूसरे राज्य से झारखंड या रांची शहर में प्रवेश करने के बाद कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन पर रहने का निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर 36 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है। यह सभी लोग तुपुदाना, अरगोड़ा, धुर्वा और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आपको बताएं कि उपायुक्त रांची सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर दूसरे राज्य से रांची शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम बाहर से आए लोगों के द्वारा दिए गए पते पर जाकर उनके होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच कर रही है। जिला प्रशासन की टीम जब इन लोगों के घरों पर जांच करने पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर पाए गए जिसके बाद उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री अखिलेश सिन्हा ने इन सब के खिलाफ संबंधित थाने में एफ आई आर दर्ज कराया है।

आगे भी जारी रहेगा जिला प्रशासन का सख्त रवैया

होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन का सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा। जो लोग होम क्वारंटाइन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ाई से जिला प्रशासन निपटेगा।

इन-इन लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई
अरगोड़ा क्षेत्र
जय प्रकाश सिन्हा, अर्चना सिन्हा, अभिषेक रंजन, माधव कृष्णाशु।

धुर्वा क्षेत्र
संजय कुमार, संतोष कुमार, मधुलिका कुमारी, सुधा कुमारी ।

जगन्नाथपुर क्षेत्र
प्रिंस कुमार, मोहम्मद सलमान खुर्शीद, फिरोज़ शाह, रितेश कुमार।

तुपुदाना क्षेत्र
संदीप कुमार, जफर खान, अशोक कुमार, हरिप्रसाद, ध्रुव कुमार, राम सिंह, तिलक सिंह, देव शरण, राजेश कुमार, दिनेश, राज लालू, राजेश कुमार, रामबली, गुलाम मोहम्मद, अशरफ, अख्तरी, उदय प्रताप, जुगेश, अजय कुमार, रामसुंदर, काशी सिंह, रामकुमार, पिंटू और रवि कुमार।