Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नियमों की अनदेखी पर बवाल, श्रमिक संघ ने की 9 मार्च को हर हाल में बैठक कराने की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    नियमों की अनदेखी पर बवाल, श्रमिक संघ ने की 9 मार्च को हर हाल में बैठक कराने की मांग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऊर्जा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य के ऊर्जा निगमों में लंबे समय से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक नहीं होने पर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने गंभीर चिंता जताई है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि समय पर बैठक नहीं होने से कई महत्वपूर्ण फैसले अटके हुए हैं, जिसका असर बिजली व्यवस्था पर पड़ सकता है। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और इसकी अनुषंगी कंपनियों… झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, झारखंड ऊर्जा संचारण निगम लिमिटेड तथा झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड… में 23 सितम्बर 2025 के बाद से अब तक बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई है।

    अजय राय ने कहा कि कंपनी अधिनियम के नियमों के अनुसार हर चार महीने में कम से कम एक बोर्ड बैठक होना जरूरी है। लेकिन कई महीनों से बैठक नहीं होने के कारण बिजली वितरण, संचरण और उत्पादन से जुड़े नीतिगत व वित्तीय प्रस्ताव लंबित पड़े हैं। इससे प्रशासनिक कार्यों में देरी हो रही है और निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर बैठक नहीं बुलाई गई तो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज द्वारा दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है। इससे निगम की साख पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा और लिए गए निर्णयों की वैधता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। श्रमिक संघ ने मांग की है कि 9 मार्च 2026 को प्रस्तावित बोर्ड बैठक हर हाल में आयोजित की जाए और लंबित मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द बैठक नहीं बुलाई गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय करेगा।

    संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नियमित बैठकें बेहद जरूरी हैं, ताकि राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Also Read : कुर्मी समाज को एसटी दर्जा देने से रोक रही है हेमंत सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    Disregard for rules sparks uproar; labor union demands meeting on March 9th ऊर्जा नियमों की अनदेखी पर बवाल श्रमिक संघ ने की 9 मार्च को हर हाल में बैठक कराने की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुर्मी समाज को एसटी दर्जा देने से रोक रही है हेमंत सरकार : देवेंद्रनाथ महतो
    Next Article अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरा कुड़मी समाज, सरकार को दी सीधी चेतावनी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.