Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिव्यांग युवती को हवस का बनाया था शिकार, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में लगा दी आग
    जोहार ब्रेकिंग

    दिव्यांग युवती को हवस का बनाया था शिकार, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में लगा दी आग

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है, जिसके बाद आरोपी के घर में आग लगा दी गई. यह घटना सोमवार सुबह सामने आई, जब परिजनों और स्थानीय लोगों को युवती के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी हुई. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की और देर रात आग लगा दी, जिससे घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया. दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आरोपी का घर जलकर राख हो चुका था. सरायढेला थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार और बिजली कर्मी ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आए.

    घटना के अनुसार, दिव्यांग युवती रविवार रात को घर से बाहर निकली थी और देर रात वापस नहीं आई. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. सोमवार सुबह युवती पास के मंदिर के समीप बैठी मिली, जहां परिजनों ने उसे पूछताछ की. युवती ने इशारे से बताया कि आरोपी अजीत ने उसे बंद करके अपने घर में दुष्कर्म किया. पुलिस ने तुरंत पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सरायढेला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नूतन मोदी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी के घर में आग लगने की जानकारी मिली. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

     

    आग आरोपी गिरफ्तार घटना जांच तोड़फोड़ थाना प्रभारी दमकल विभाग दिव्यांग युवती दुष्कर्म धनबाद पुलिस मामला दर्ज मेडिकल परीक्षण सरायढेला थाना स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रीलंकाई नौसेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्ट, दो नावें जब्त
    Next Article लातेहार में जंगली हाथियों का आतंक जारी, एक और व्यक्ति की जान गई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026
    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.