Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार में जंगली हाथियों का आतंक जारी, एक और व्यक्ति की जान गई
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में जंगली हाथियों का आतंक जारी, एक और व्यक्ति की जान गई

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ताजा घटना में बालूमाथ थाना क्षेत्र के पिंडारकोम गांव के पास स्थित जंगल में एक वृद्ध पर हाथियों ने हमला कर उसकी जान ले ली. मृतक की पहचान पिंडारकोम गांव के गुलाब यादव के रूप में हुई है. मंगलवार को उनका शव जंगल से बरामद हुआ. घटना के अनुसार, गुलाब यादव सोमवार को अपने घर से जंगल की ओर गए थे, जहां रास्ते में जंगली हाथियों ने उन पर हमला कर दिया. गुलाब यादव हाथियों से बचने के लिए जंगल की ओर भागे, लेकिन हाथी भी उनके पीछे दौड़ने लगे. इसके बाद वह रात में घर वापस नहीं लौटे, जिससे परिवार वाले रात भर परेशान रहे. मंगलवार को परिवार और गांववालों ने उन्हें खोजने के लिए जंगल की ओर रुख किया, जहां झाड़ियों के पास उनका शव पड़ा मिला.

    ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के हमले से ही गुलाब यादव की मौत हुई है. इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों द्वारा लगातार आतंक मचाया जा रहा है. हाथी शाम होते ही जंगल से बाहर निकलकर ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच जाते हैं. ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी, और रेंजर नंद कुमार महतो के निर्देश पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. रेंजर ने बताया कि विभागीय टीम घटना की पूरी छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

     

    खेतों तक पहुंचते हाथी गुलाब यादव ग्रामीणों का आक्रोश ग्रामीणों की सुरक्षा छानबीन जारी जंगली हाथियों का आतंक जंगली हाथी की घटनाएं पिंडारकोम गांव पोस्टमार्टम रिपोर्ट बालूमाथ थाना क्षेत्र मुआवजा मुआवजे का ऐलान. लक्ष्मण कुशवाहा लातेहार लातेहार जिले वन विभाग वन विभाग की टीम वृद्ध की मौत सरकारी प्रावधान हाथियों का हमला हाथियों के हमले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिव्यांग युवती को हवस का बनाया था शिकार, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में लगा दी आग
    Next Article बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आईडी बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया, 11 गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.