Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मोदी के गढ़ में दीदी, यूपी के सियासी मैदान में टीएमसी ने ली एंट्री
    ट्रेंडिंग

    मोदी के गढ़ में दीदी, यूपी के सियासी मैदान में टीएमसी ने ली एंट्री

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भदोही :  लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच उत्तर प्रदेश के भदोही से तृणमूल कांग्रेस ने ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के परपोते ललितेश पति त्रिपाठी को अखिलेश यादव का समर्थन मिल गया है. दरअसल, भदोही लोकसभा सीट पूर्वांचल की महत्वपूर्ण सीटों में से एक गिनी जाती है.

    वाराणसी के निकट होने के कारण इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी प्रभाव माना जाता है. पीएम मोदी वाराणसी से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अब भदोही लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के जरिए सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देती दिख रही हैं. सबसे बड़ी बात है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में है.

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भदोही सीट तृणमूल कांग्रेस को गठबंधन के तहत दे दी. इसके बाद टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने ललितेश पति त्रिपाठी को यहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया. भदोही को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है. ऐसे में तृणमूल को यह सीट दिए जाने पर राजनीतिक चर्चा का बाजार गरमा गया.

    समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सपा नेताओं को भी इससे झटका लगा है. भदोही लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं. इसमें भदोही जिले की ज्ञानपुर, भदोही और औराई सीट है. वहीं, प्रयागराज की प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा सीट भी इस लोकसभा सीट का हिस्सा हैं.

    बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के परपोते ललितेश पति त्रिपाठी कांग्रेस से मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट से एमएलए रह चुके हैं. ललितेश के नाम की घोषणा के बाद अब सबकी नजरें भाजपा की ओर से घोषित होने वाले उम्मीदवार के नाम पर टिक गई है.

    वहीं, समाजवादी पार्टी ललितेश पति त्रिपाठी को जीत दिलाने में भूमिका निभाने की बात करने लगी है. सपा के भदोही जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है. हम सभी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे.

    Akhilesh Yadav Bjp Congress Country johar live news Lalitesh Pati Tripathi Mamata Banerjee Narendra modi PM modi Politics SP TMC अखिलेश यादव कांग्रेस जोहार लाइव न्यूज़ टीएमसी देश नरेंद्र मोदी पीएम मोदी बीजेपी ममता बैनर्जी राजनीति ललितेश पति त्रिपाठी सपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से होकर जाएगी दुर्ग-पटना होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
    Next Article लोकसभा चुनाव का शंखनाद आज, आदर्श आचार संहिता लागू होते ही ये काम हो जाएंगे बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.