Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पसंद नहीं था स्कूल जाना, बेटे ने 10 दिनों में कर डाली सवा लाख की कमाई
    ट्रेंडिंग

    पसंद नहीं था स्कूल जाना, बेटे ने 10 दिनों में कर डाली सवा लाख की कमाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : जब बच्चे पढ़ाई से कतराते हैं तो मां बाप कहते हैं खुद कमाओगे तब तुम्हें राशन का भाव मालूम पड़ेगा. कई बार तो लोग बच्चों को सबक सिखाने और डराने के लिए ये तक कह देते हैं कि पढ़ाई नहीं करोगे तो तुम्हारी ठेले वाली दुकान लगवा देंगे. एक ऐसा ही मामला चीन का है. जहां रे झेजियांग प्रांत के जियाक्सिंग में रेहड़ी पर चिकेन फ्राई बेचने वाली डेंग ने अपने बेटे के साथ ऐसा कर ही डाला. इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था. लड़के ने 10 दिन में सवा लाख की कमाई कर डाली. महिला डेंग के 17 साल के बेटे शेन को बिलकुल भी पढ़ाई में मन नहीं लगता था और स्कूल की हर परीक्षा में उसके नंबर गिरे ही जा रहे थे. जब उसकी मां ने उससे सवाल किया तो उसने कहा मुझे न स्कूल जाना है न पढ़ना है. स्कूल जाना मुझे बेमतलब का काम लगता है और न मन लगता है. इसके बाद उसने अपने बेटे को सबक सिखाने की योजना बनाई.

    बेटे पर भड़क गई मां

    दरअसल, डेंग का 17 साल का बेटा शेन उसे बिलकुल भी पढ़ाई में मन नहीं लगाता था और स्कूल की हर परीक्षा में उसके नंबर गिरते ही जा रहे थे. जब डेंग ने एक बार शेन को पढ़ाई को लेकर खूब डांटा तो उसने कहा – ‘मुझे न स्कूल जाना है न पढ़ना है, मुझे स्कूल जाना पसंद नहीं है. स्कूल जाना मुझे बेमतलब का काम लगता है. इसपर उसकी मां डेंग इतना भड़की कि उसने अपने बेटे को जीवन का असली संघर्ष समझाने का फैसला कर लिया. उसने सोच लिया कि इसे जब खुद कमाना पड़ेगा तब जाकर ये आटे-दाल का भाव समझेगा.
    मेहनत करेगा तो आएगी अक्ल
    डेंग ने उसे अपनी चिकेन फ्राई की रेहड़ी पर बैठाना शुरू कर दिया. डेंग को लगा कि लड़के को मेहनत करनी पड़ेगी तो चार दिन में अक्ल आ ही जाएगी और वापस पढ़ाई करने लगेगा. लेकिन जब रेहड़ी लगाते हुए अपने बेटे शेन को 10 दिन बीत गए तो उसकी 10 दिनों की कमाई जानकर डेंग के होश ही उड़ गए उसने कुल 10,000 yuan (US$1,400 यानी 1.17 लाख रुपये) कमा लिए थे यानी वह मेहनत तो काफी कर रहा था. उसे मेहनत करना मंजूर था लेकिन पढ़ाई करना नहीं.

    सुबह तीन बजे तक करता था काम
    द पोस्ट को दिए इंटरव्यू में डेंग ने कहा कि उसने यह सब बेटे को सबक सिखाने के लिए किया था. वह स्कूल नहीं जाना चाहता था तो मैंने उसे रियल लाइफ चैलेंज दिखाने की कोशिश की, कि पैसा कमाना आसान नहीं है. लेकिन शेन तो तुरंत ही काम पर लग गया. शेन ने केवल 10 दिनों में 10,000 युआन (1.17 लाख रुपये) कमाए. डेंग ने उसकी सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और वफादार ग्राहकों के सपोर्ट को दिया. डेंग के मुताबिक, शेन रोज सुबह उठकर 9 बजे खाना बनाना शुरू कर देता था. वह 13 किमी की यात्रा करके जाता और शाम 4 बजे स्टॉल लगाता था. यहां वह पूरी रात चिकन बेचता था और सुबह 3 बजे घर लौटता था. डेंग ने कहा – वह बहुत मेहनती है. मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह काम का इतना आदी हो जाएगा.

    काम के चलते छोड़ दिया स्कूल

    काम के चलते अब शेन ने स्कूल तक छोड़ दिया है. डेंग ने कहा- मैंने उसे बहुत समझाया कि पढ़ाई न छोड़े लेकिन वह सब तय कर चुका है. डेंग ने आगे कहा- माता- पिता बस सपोर्ट कर सकते हैं. वह अपने हिसाब से नहीं जियेगा तो खुश नहीं रहेगा. मेरी प्राथमिकता है कि मेरा बेटा स्वस्थ और खुश रहे. मैंने उसे कुछ भी गैरकानूनी न करने की सीख भी दी है.

    आपको बता दे की यह घटना तेजी से मेनलैंड सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई है.

    17 साल काम कोशिश गैरकानूनी चिकेन फ्राई चीन चैलेंज डेंग दुकान पढ़ाई पैसा बेटा माता- पिता मेरा बेटा मेहनत रेहड़ी लाइफ वफादार शेन संघर्ष सपोर्ट सफलता सीख स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा पुलिस की पहल का असर, वृद्ध महिला के चेहरे पर 6 वर्ष बाद लौटी खुशी
    Next Article हेलीकॉप्टर देखने के चक्कर में टूट गया महिला का हाथ, जानें फिर क्या हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.