Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह के नक्सल प्रभावित हाथगढ़ में डायरिया मारामारी का कहर, एक ही गांव में 24 से ज्यादा बीमार
    झारखंड

    गिरिडीह के नक्सल प्रभावित हाथगढ़ में डायरिया मारामारी का कहर, एक ही गांव में 24 से ज्यादा बीमार

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित गांव हथगढ़ डायरिया महामारी की चपेट में है. 24 से अधिक लोग डायरिया से ग्रस्त हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. बताया जाता है यह डायरिया महामारी नदी के गंदे पानी पीने की वजह से फैली है. क्योंकि यहां पर गांव वालों के लिए पानी पीने का कोई उचित व्यवस्था सरकार के द्वारा नहीं किया गया है. उग्रवाद प्रभावित गुनियाथर पंचायत के हथगड़ गांव में डायरिया मारामारी ने पांव पसार लिया है. वर्तमान समय मे गांव के दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हैं. डायरिया से पीड़ित कई लोग अस्पताल में इलाजरत है.

    बताया जाता है कि हथागढ़ गांव में डायरिया से पीड़ित तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. ऐसे पीड़ितों में बसिया देवी (50 वर्ष) प्रीतम राय (12 वर्ष) बदरी राय 35 वर्ष शामिल हैं. इन लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया है. अन्य पीड़ित का उपचार निजी स्तर पर करवाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक डायरिया से पीड़ित सुखदेव पंडित का उपचार धनबाद में करवाया जा रहा हैं. वहीं दुखी राय 50 वर्ष, संगीता देवी 22 वर्ष, राधे साव 55 वर्ष, लखन साव 28 वर्ष, भुनेश्वरी देवी 65 वर्ष का उपचार गिरीडीह स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र पर चल रहा हैं.

    इनका भी इलाज जारी

    साथ ही किशुन साव 19 वर्ष, सातो राय 29 वर्ष, काजल कुमारी 14 वर्ष, बदरी राय 50 वर्ष का उपचार चतरो स्थिति चिकित्सा केंद्र पर चल रहा है. प्रमीला देवी 40 वर्ष, मुरारी राय 15 वर्ष, नेपाली राय 40 वर्ष, बासदेव राय 20 वर्ष, अंश कुमार 5 वर्ष, सूरज कुमार 5 वर्ष का उपचार घर से करवाया जा रहा है. वहीं विनोद साव 6 वर्ष का उपचार बेलाटांड़ में वे सोनिका देवी 20 वर्ष का उपचार जमुआ में करवाया जा रहा है. इन पीड़ितों में धनबाद ने इलाजरत सुखदेव पंडित, गिरीडीह ने इलाजरत संगीता देवी व देवरी सीएचसी में इलाजरत बसिया देवी की स्थिति गंभीर बनी है. गांव के लोगों ने बताया कि नदी का दूषित पानी पीने से ही डायरिया फैला है. आजादी के इतने वर्ष बाद भी हथगढ़ समेत आस पास के कई गावों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है.

    बीजेपी ने की ये मांग

    इधर बीजेपी जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा ने हथगड़ गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर डायरिया से पीड़ित लोगों का समुचित इलाज करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार सभी मोर्चे पर विफल है. आज भी लोग नदी नाला का दूषित पानी पीने को विवश हैं. इससे सरकार की विफलता प्रमाणित होती है.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित टैंकर ने सामने से आ रहे ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
    Next Article हाई कोर्ट ने कहा- रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर उचित फैसला ले सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Latest Posts

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.