Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 4:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, ₹97 करोड़ की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
    ट्रेंडिंग

    ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, ₹97 करोड़ की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धुरंधर 2
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास बना दिया। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

    पेड प्रीव्यू से ही बना दिया माहौल

    फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही देखने को मिल गया था। ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में ही 47 करोड़ रुपये कमा लिए थे। अगर ओपनिंग डे और पेड प्रीव्यू को जोड़ दें, तो फिल्म का कुल कलेक्शन 144 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बेहद बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।

    वीकेंड पर 500 करोड़ पार करने का अनुमान

    ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले वीकेंड के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आमतौर पर 40 से 50 प्रतिशत सीटें ही पहले से बुक होती हैं, ऐसे में उम्मीद है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

    लंबाई भी बनी चर्चा का विषय

    ‘धुरंधर 2’ सिर्फ कमाई ही नहीं, अपनी लंबाई को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बनाती है। इससे पहले LOC: Kargil 4 घंटे 15 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्म रही है।

    स्टारकास्ट और मेकर्स ने जोड़ी ताकत

    फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वहीं ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी इसके प्रोड्यूसर हैं।

    पहले पार्ट की सफलता ने बढ़ाया भरोसा

    ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1303 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1005 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जबकि नेट कलेक्शन करीब 836 करोड़ रुपये था। विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। खासकर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए Baahubali 2: The Conclusion का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था।

    Also Read : रांची में बड़ा हादसा : चलती CRPF वैन पर गिरा बिजली का पोल, चालक घायल

    #Entertainment news advance booking Bollywood box office Bollywood News Dhurandhar 2 Dhurandhar The Revenge Hindi Film Jawan Record Broken Latest news Movie Collection News Samvad Opening Day Collection Paid Preview Collection Ranveer Singh Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बड़ा हादसा : चलती CRPF वैन पर गिरा बिजली का पोल, चालक घायल
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का सख्त फैसला : इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में नए एडमिशन पर रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026
    Latest Posts

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.