Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : निरसा से 5 साईबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप, 14 सिम, 16 पासबुक, 7 मोबाइल बरामद
    झारखंड

    धनबाद : निरसा से 5 साईबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप, 14 सिम, 16 पासबुक, 7 मोबाइल बरामद

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद : पुलिस ने शुक्रवार को निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी रानी तालाब के पास से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से लैपटॉप, डेस्कटॉप, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
    इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी निरसा में रहकर फर्जी कॉल कर सीधे साधे लोगों को उनका एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी नंबर इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न तरह के ई वॉलेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से रुपए उड़ा रहे हैं।
    सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने छापामारी दल का गठन किया गया और पिठाकियारी रानी तालाब के पास छापामारी कर अनोज दास (27), पिता लखीराम दास, पांडरपाला बी पॉलिटेक्निक, थाना बैंक मोड़, प्रहलाद रविदास (28), पिता बासु रविदास, अंकित रविदास (20), पिता उमेश रविदास, तूफान रविदास (22) पिता स्वर्गीय मंगल रविदास एवं राहुल रविदास (20) पिता गोराचंद रविदास, सभी पिठाकियारी, निरसा, को गिरफ्तार किया गया।
    पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को बैंक का अधिकारी बन उनका एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर इत्यादि प्राप्त कर उनसे राशि की ठगी करते थे।
    एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साईबर अपराधी तुफान रविदास पर निरसा थाना में कांड संख्या 133 / 16 एवं 199 / 18 भी अंकित है।
    उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से एक लैपटॉप, 2 डेस्कटॉप, एक पेन ड्राइव, कार्ड रीडर, डोंगल, 14 सिम कार्ड, 5 मेमोरी कार्ड, 6 चीप एडेप्टर, 7 मोबाइल फोन, इलाहाबाद बैंक की 1, पंजाब नेशनल बैंक 2, बैंक ऑफ इंडिया 3 और बंधन बैंक के 10 पासबुक, पंजाब नेशनल बैंक की एक चेक बुक, 4 एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की गई है।
    उन्होंने बताया कि सभी सिम कार्ड फर्जी है। पुलिस इसकी भी जांच करेगी कि रिटेलर फर्जी नाम पर सिम कैसे आवंटन करते हैं। साथ ही जो बैंक खाते का
    छापामारी दल में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित रेणु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा विजय कुमार कुशवाहा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी निरसा उमेश प्रसाद सिंह, तकनीकी शाखा के राधा कुमार, एसओजी टीम एवं थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।

    #Online news crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र का बड़ा फैसला: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा वापस ली जाएगी
    Next Article वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ईमानदारी के साथ कानून लागू करें सीमा शुल्क अधिकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.