Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीजीपी एमवी राव के आदेश का नहीं हो रहा पालन, सेवानिवृत अफसर नहीं त्याग रहे बॉडीगार्ड की मोहमाया
    जोहार ब्रेकिंग

    डीजीपी एमवी राव के आदेश का नहीं हो रहा पालन, सेवानिवृत अफसर नहीं त्याग रहे बॉडीगार्ड की मोहमाया

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में डीजीपी एमवी राव के आदेश का सही से पालन नही हो रहा है। कुछ दिन पूर्व डीजीपी ने राज्यभर के एसएसपी व एसपी को सेवानिवृत्त अफसर से बॉडीगार्ड वापस लेने का निर्देश दिया था। मगर, आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नही हुआ है। झारखंड में सेवानिवृत्त हो चुके अफसर और रसूखदार व्यक्ति बॉडीगार्ड और पुलिस के चतुर्वर्गीय कर्मचारियों का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। डीजीपी के आदेश के बावजूद अधिकांश लोगों ने अपने बॉडीगार्ड कि सेवाएं वापस नहीं की है। स्थिति यह है कि जिनकी डयूटी पूर्व में जहाँ थी, वर्तमान में यथास्थिति बनी हुई है।

    • 21 अप्रैल तक वापस करने की थी अंतिम तिथि

    डीजीपी एमवी राव ने आदेश दिया था कि 21 अप्रैल तक सारे निजी लोगों और रिटायर्ड अधिकारियों के पास से चतुर्थवर्गीय कर्मचारी वापस किए जाएं। लेकिन राज्य पुलिस मुख्यालय को जो रिपोर्ट भेजी गई है उसके मुताबिक, पूर्व डीजी बीबी प्रधान ने अपने यहां से रसोईया रामबहादुर गुरूंग की सेवा वापस नहीं की। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जमशेदपुर स्थित आवास पर काम कर रहे रसोईया दिल बहादुर क्षेत्री, जलवाहक थान बहादुर क्षेत्री, साम बहादुर लामा, विजय तामांग, संजय दर्जी की सेवा वापस नहीं की गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश पर रांची में ही रह रहे पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, जेबी महापात्रा, पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग, पूर्व आईजी शंभू ठाकुर समेत अन्य अधिकारियों के यहां से चतुर्थवगीय कर्मी हटा दिए गए हैं।

    • जैप में क्या है वर्तमान स्थिति

    झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के यहां जैप के तीन बॉडीगार्ड थे। इसमें से एक गार्ड अब तक डीके पांडेय के साथ है। वहीं पूर्व एडीजी अमिताभ चौधरी के पास भी जैप का एक बॉडीगार्ड है। पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग के यहां से भी तीन में दो बॉडीगार्ड वापस लिए गए हैं। पूर्व आईजी उपेंद्र कुमार के पास महज एक जैप का गार्ड था, जिसे हटा दिया गया है। पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद और पूर्व मुख्य सचिव आरएस शर्मा के यहां से भी जैप के बॉडीगार्ड नहीं हटाए गए हैं।

    • बॉडीगार्ड रिस्टोर का हुआ खेल

    राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद सभी निजी लोगों की सुरक्षा हटाने का निर्देश डीजीपी ने दिया था। जिसके बाद रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत 50 से अधिक लोगों के सुरक्षा गार्ड हटा दिए गए। लेकिन बाद में पिछले दरवाजे पुलिस ने कई लोगों के बॉडीगार्ड को रिस्टोर कर दिया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 26 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रिम्स के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज हुई मलेशियाई महिला, रिमांड पर लिया रांची पुलिस ने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.