Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन
    झारखंड

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: कुड़मी समुदाय द्वारा घोषित ‘रेल टोका’ या ‘रेल रोको’ आंदोलन के मद्देनजर विधि-व्यवस्था के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में उक्त आंदोलन से संबंधित सुरक्षा के मुद्दों पर आरपीएफ के वरीय अधिकारी, रेलवे के वरीय अधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ व्यापक रूप से चर्चा की गयी। डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आंदोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु राज्य में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने विशेष रूप से हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, चाईबासा, पलामू, दुमका आदि जिलों के रेल मार्गों के संवेदनशील रेलवे स्टेशनों/क्षेत्रों/रेल लाईनों पर विशेष रूप से सतर्कता बरतने हेतु सुरक्षा उपकरणों (बॉडी प्रोटेक्टर / हेलमेट) के साथ ब्रीफ कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने, स्टेशनों के आउटसाईड में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने, एम्बुलेंस, दंगारोधी वाहन को आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्त करने साथ ही आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना/जानमाल की क्षति को रोकने हेतु रेलवे पुलिस / रेलवे कर्मियों के साथ आसुचना तंत्र को मजबुत करते हुए आरपीएफ / जीआरपी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर रेल/यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गश्ती करने तथा आंदोलन के दौरान चिन्हित नेता को डिटेन करने का निर्देश दिया। उन्होने संबंधित जिलों के उपायुक्त से संपर्क स्थापित कर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने/संवेदनशील जगहों पर बीएनएसएस की धारा 163 की कार्रवाई करवाने/बल को भीड़ लगने से पहले ही प्रतिनियुक्त करने/ट्रेनों पर पथराव न हो इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने/ संवेदनशील जगहों पर बैरिकेटिंग करने, ड्रोन से निगरानी करने और बलों का आवासन एवं भोजन का प्रबंध करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, रेल, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, डॉ० माईकलराज एस, आईजी अभियान एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, आरपीएफ ईस्टर्न रेलवे / साउथ ईस्टर्न रेलवे/ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे, सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक तथा डीआरएम, राँची / चक्रधरपुर / धनबाद के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    आपात स्थिति से निपटने चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा कंट्रोल रूम
    किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने हेतु सभी रेलवे पुलिस पदाधिकारी को 24X7 कन्ट्रोल रूम कार्यरत रखने एव सभी रेंज के आईजी, सभी रेंज के डीआईजी अपने स्तर से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

    jharkhand Jharkhand news News news desk ranchi ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…
    Next Article जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.