Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट पर धुएं से भरा चौपर
    देश

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट पर धुएं से भरा चौपर

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डिप्टी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lucknow : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को हेलिकॉप्टर यात्रा कुछ मिनटों के लिए डरावनी बन गई। लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिससे पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

    2000 फीट की ऊंचाई पर गड़बड़ी, धुएं से भरा हेलिकॉप्टर

    केशव मौर्य और उनका दल लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल ग्राउंड से हेलिकॉप्टर में सवार हुए थे। हेलिकॉप्टर में कुल 6 लोग थे जिसमें दो पायलट, प्राइवेट सेक्रेटरी, दो सुरक्षा गार्ड और केशव मौर्य। उड़ान के लगभग 15 मिनट बाद, 2000 फीट की ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया और अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

    पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग

    पायलट ने हेलिकॉप्टर को लगभग 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुँचने से पहले ही वापस लखनऊ की ओर मोड़ दिया। एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग सुरक्षित रूप से कराई गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी तैनात थी। हेलिकॉप्टर से केशव मौर्य समेत सभी 6 लोग सुरक्षित नीचे उतरे, और किसी को भी चोट नहीं आई।

    दूसरे हेलिकॉप्टर से फिर कौशांबी के लिए रवाना

    सुरक्षा और तकनीकी परेशानी का हल निकलने के बाद केशव मौर्य दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन विभाग की

    जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर यूपी सरकार का है और इसकी जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन विभाग के पास है। इस विभाग के निदेशक ईशान प्रताप सिंह, जो सीएम के विशेष सचिव भी हैं, इस मामले की निगरानी कर रहे थे। यह केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग नहीं है, लेकिन पायलट और सुरक्षा टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

    Also Read : 10 मार्च को देशव्यापी बिजली हड़ताल : झारखंड समेत कई राज्यों में सेवाओं पर असर, 27 लाख कर्मचारी और इंजीनियर उतरेंगे सड़क पर

    Civil Aviation Department flight safety helicopter emergency Helicopter Landing helicopter smoke Kaushambi Keshav Maurya Lucknow Airport Saras Mahotsav UP Deputy CM UP government उड़ान सुरक्षा केशव मौर्य कौशांबी नागरिक उड्डयन विभाग यूपी डिप्टी CM यूपी सरकार लखनऊ एयरपोर्ट सरस महोत्सव हेलिकॉप्टर इमरजेंसी हेलिकॉप्टर धुआं हेलिकॉप्टर लैंडिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में 10 मार्च को हड़ताल, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली पर असर संभव
    Next Article JPSC APP परीक्षा का रिजल्ट मार्च में, 160 पदों पर होगी नियुक्ति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.