Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में 10 मार्च को हड़ताल, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली पर असर संभव
    झारखंड

    इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में 10 मार्च को हड़ताल, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली पर असर संभव

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में 10 मार्च को बिजली सेवाओं पर असर पड़ सकता है। नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर देशभर में सड़कों पर उतरेंगे। उनका यह कदम प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में है। इस दिन कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।

    केंद्र से बिल संसद में न लाने की मांग

    ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे और झारखंड से फेडरेशन के महासचिव संजय सिंह ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर कहा गया है कि यह बिल किसानों, उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के खिलाफ है, इसलिए इसे संसद में पेश न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार इसे संसद में लाती है, तो देशभर में कर्मचारियों का जोरदार विरोध देखने को मिलेगा।

    9 मार्च को दिल्ली में अहम बैठक

    फेडरेशन ने 9 मार्च को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करने का फैसला किया है। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में उन्हें बिल के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी और सांसदों से अपील की जाएगी कि वे संसद में इसका विरोध करें और इसे पारित न होने दें।

    बिजली सेवाओं पर असर, जनता रहे सावधान

    मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को बिजली आपूर्ति में रुकावट, सब स्टेशन में काम प्रभावित होना और कुछ जगहों पर शॉर्ट पावर कट की संभावना बनी रह सकती है।

    Also Read : भक्ति और श्रद्धा की अद्भुत झलक, रांची के शिव शक्ति मंदिर में पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन

    10 मार्च 2026 2026 consumer impact electrical engineers Electricity Amendment Bill 2025 Electricity Department electricity services affected electricity strike electricity workers Electricty Amendment Bill 2025 jharkhand March 10 nationwide strike उपभोक्ता प्रभाव झारखंड देशव्यापी हड़ताल बिजली इंजीनियर बिजली कर्मचारी बिजली सेवाएं प्रभावित बिजली हड़ताल विद्युत विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के पारचुट्टू में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्री शिव शक्ति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज
    Next Article डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट पर धुएं से भरा चौपर

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.