Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : सामाजिक दूरी का अनुपालन व साफ-सफाई पर धयान न देने वालों प्रतिष्ठानों पर होगी कड़ी करवाई: उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : सामाजिक दूरी का अनुपालन व साफ-सफाई पर धयान न देने वालों प्रतिष्ठानों पर होगी कड़ी करवाई: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार देवघर जिला अंतर्गत सभी प्रखण्डों व नगर निगम क्षेत्र में आज सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ चलाया गया सघन जांच अभियान। इसकेे तहत अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर एवं मधुपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा विभिन्न थानों के थाना प्रभारी द्वारा सघन जांच अभियान चलाकर विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात नियमों के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग का उल्लंघन करने वालों लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी। इसके तहत जसीडीह थाना अंतर्गत 15 व्यक्तियों को बिना मास्क पहने घूमने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने का दोषी पाया गया एवं उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की गयी। साथ हीं पाया गया कि बहुत से दुकानदार सामग्री के क्रय-विक्रय के दरम्यान सामाजिक दूरी का सही तरीके से अनुपालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दोषी पाये गए दुकानादारों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए  उनके दुकानों को बंद करवाया गया एवं निदेशित किया गया कि कोई भी दुकानदार बिना मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये सामग्रियों का क्रय-विक्रय नहीं करेंगे। यदि कोई दुकानदार ऐसा करते हुए पाया जाता है तो जिला प्रशासन द्वारा संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    इसके अलावा देवघर जिला अतंर्गत विभिन्न चैक-चैराहों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से माईकिंग कराकर भी लोगों को दैनिक जीवन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन व मास्क का प्रयोग करने को कहा गया। इसके अलावा शहर में यातायात नियमों को सख्ती से लागू कराने हेतु सड़को पर चलने वाले विभिन्न वाहनों के कागजात व ड्राईविंग लाईसेंस की जाँच भी की गई। इस संबंध में उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट व मास्क के प्रयोग को अनिवार्य बताते हुए कहा गया कि शहर में सड़क सुरक्षा नियमों का सर्वाधिक उल्लंघन दो पहिया वाहनों द्वारा हीं किया जा रहा है, जिनमें से अधिकतर बिना लाईसेंस और बिना हेलमेट के वाहन चालन करने वाले व्यक्ति हैं। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि अनलाॅक-1 के दरम्यान लाॅक डाउन में मिली ढील के कारण लोग अब मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं, जो कि घातक सिद्ध हो सकता है। वर्तमान में लाॅकडाउन में भले ढील मिल गयी हो परंतु अभी भी कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि हम अपने दैनिक जीवन में समाजिक दूरी व मास्क के प्रयोग के महत्व के समझे एवं उसका पालन करें, तभी जाकर हम स्वयं को एवं अपने समाज को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं।          

    Dc Devghar Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : कोरोना काल में बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहा होली श्राइन पब्लिक स्कूल, प्रिंसिपल पर मामला दर्ज
    Next Article रांची : धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.