Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : जनता की समस्याओं दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : जनता की समस्याओं दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर: कोरोना काल में जिलावासियों की सुझावों और समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से #TalkToDC ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के 80 पंचायत के लोगों ने उपायुक्त से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

    इसके अलावे #TalkToDC कार्यक्रम के दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा उपस्थित लगभग सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
    ज्ञात हो कि उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री के पहल के पश्चात आज से सप्ताह के हर सोमवार को ऑनलाइन #TalkToDC कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

    इसके अलावे #TalkToDC कार्यक्रम के माध्यम सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी रहे।

    जनता दरबार के दौरान उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने लोगो पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि हरेक सोमवार को पंचायत स्तर में आपकी समस्याओं की समाधान हेतु #TalkToDC कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से आग्रह होगा कि वैसे लोग जो कोरोना काल में जो लोग अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति को मिले। इस पर विशेष ध्यान दें।

    TalkToDC कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास योजना, शौचालय से संबंधित शिकायतों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि मामले का सही तरीके से त्वरित जाँच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर उपायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट समर्पित करें। इसके अलावे पेंशन व राशन कार्ड से जुड़े शिकायतों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया किऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करते हुए लाभुकों को उनका हक जल्द से जल्द दिया जाय। इसके अलावे विभिन्न शिकायतों का निष्पादन उपायुक्त द्वारा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को #TalkToDC कार्यक्रम से जोड़कर किया गया।

    TalkToDC कार्यक्रम के दौरान जिले के वैसे राशन कार्डधारियों पर सख्त संज्ञान लेते हुए उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर सघन जांच अभियान का आयोजन करते हुए अवैध या गलत तरीके से राशनकार्ड का लाभ ले रहे लोगों को चिन्हित कर कड़ी करवाई करते हुए अनाज की वसूली 10 प्रतिशत ब्याज के साथ करें।

    इस संदर्भ में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री ने कहा है कि वैसे सम्पन्न परिवार जिन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं है, वैसे लोग राशन कार्ड का लाभ न लें। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा गलत तरीके से धोखाधड़ी कर राशन कार्ड निर्गत करा लिया गया है तो वे अपना राशन कार्ड प्रत्यार्पित कर दें अन्यथा उनके विरूद्ध विधिसम्मत शख्त कार्रवाई की जायेगी।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावे डीआरडीए डायरेक्टर नयनतारा केरकेट्टा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ए.बी रॉय, कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सीएससी मैनेजर सत्यम कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Devghar Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बॉर्डर पर स्थित हिंडालको की बंद पड़ी माइंस से दो गार्ड लापता, नक्सलियों पर अपहरण का शक
    Next Article ईरान का आरोप, रिमोट नियंत्रित हथियार से की गयी फखरीजादेह की हत्या

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.