Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर विधायक का आरोप : सांसद निशिकांत दुबे के गुंडों ने की मारपीट, गंदी-गंदी गालियां दी
    झारखंड

    देवघर विधायक का आरोप : सांसद निशिकांत दुबे के गुंडों ने की मारपीट, गंदी-गंदी गालियां दी

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में भिड़े निशिकांत और नारायण दास के समर्थक

    देवघर : देवघर के भाजपा विधायक नारायण दास ने आरोप लगाया है कि गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के गुंडों ने उनके साथ मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां दी. विधायक ने कहा कि देवघर में गोड्डा लोकसभा के चुनाव की समीक्षा बैठक आयोजित थी. इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय आये थे. बैठक में भाजपा के कार्यकर्ता थे, लेकिन निशिकांत दुबे भी भी कुछ गुंडे बैठक में घुस आये थे. विधायक ने कहा कि रायशुमारी के दौरान निशिकांत के गुंडों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी.

    लोकसभा चुनाव के दौरान मंच से अहंकारी विधायक कहा था

    नारायण दास ने कहा कि जब 2009 में भाजपा ने निशिकांत दुबे को गोड्डा से प्रत्याशी बनाया था तब उन्होंने उनको जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन सांसद उनसे कुछ दिनों से चिढ़े हुए हैं. दास ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोहनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान वे और सांसद एक मंच पर थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोहनपुर राजद का गढ़ माना जाता था, लेकिन 2014 में यहां की जनता ने मुझे जिताया. आचार संहिता से पहले मैंने 40 पुल-पुलिया और सड़क बनवाया है. या तो मोहनपुर की जनता ने मुझे या मैंने मोहनपुर की जनता को गोद ले लिया है. विधायक ने कहा कि सांसद इस बाद से चिढ़ गये और आवेश में आकर उन्होंने मंच से ही उन्हें अहंकारी विधायक कहा.

    प्रदेश नेतृत्व से निशिकांत पर कार्रवाई करने की मांग

    नारायण दास ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में निशिकांत दुबे ने उन्हें चुनाव हरवाने की पूरी कोशिश की. वे कई जगहों पर बोल रहे हैं कि 2024 में नारायण दास को देवघर से टिकट नहीं मिलने जा रहा है. विधायक ने कहा कि सांसद किसी को नहीं पसंद करते. वे गोड्डा विधायक अमित मंडल, महगामा में अशोक भगत, मधुपुर में राज पलिवार को भी सपोर्ट नही करते हैं. विधायक ने कहा कि वे प्रदेश नेतृत्व से मांग करते हैं कि सांसद पर कार्रवाई की जाए.

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्मी के चलते पटना के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं, डीएम ने जारी किया आदेश
    Next Article अबुआ आवास के नाम पर रोजगार सेवक ने मांगा था घूस, रिश्वत लेते वीडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    Latest Posts

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.