Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में बमबाजी, बम फेंकने वाले की मौत, तीन घायल
    झारखंड

    देवघर में बमबाजी, बम फेंकने वाले की मौत, तीन घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। देवघर के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रिखिया थाना क्षेत्र के बेहराबरन में बम फेंकने आये दो अपराधियों में से एक की मौत हो गई है और एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अमन कुमार (13), चंदन कुमार (19) और दिनेश यादव (39) भी घायल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अपराधी बिहार के बांका जिले के चन्दन प्रखंड के धोबनी गांव के रहने वाले हैं।

    स्थानीय लोगों ने गुरुवार को बताया कि रमेश यादव लीलाबरण बुधवार रात अपनी राशन की दुकान बंद कर घर पहुंचने ही वाला था कि बाइक पर सवार होकर आये दो लोगों ने बम फेंक दिया। बम की आवाज सुनकर उसके परिजन घर से निकले तो अपराधियों ने एक और बम फेंक दिया। इस बमबारी में उसका बेटा चंदन कुमार, भाई दिनेश यादव और भतीजा अमन कुमार घायल हो गए। बम मारने के बाद दोनों अपराधी बाइक से भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया और बम ब्लास्ट हो गया, जिससे एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने घायल अपराधी को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। गुरुवर सुबह देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद छानबीन करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article2 फ़रवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.