देवघर: साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवघर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाई लगातार जारी है। इसके तहत साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के नागादरी व जगाडीह, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड, पालाजोरी थाना क्षेत्र पथरघटिया व महुआडाबर और सारवां थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव से बारह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 19 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, 6 एटीएम, 2 पासबुक, 1 चेकबुक, 2 लैपटॉप और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय विशाल मंडल, 38 वर्षीय बालदेव मंडल, 32 वर्षीय अख्तर अंसारी, 30 वर्षीय असरफ अंसारी, 40 वर्षीय बाबुमणि मंडल, 21 वर्षीय राहुल मंडल, 25 वर्षीय सज्जाद अंसारी, 20 वर्षीय आमिर अंसारी, 26 वर्षीय मोइनुद्दीन अंसारी, 21 वर्षीय जमशेद आलम, 22 वर्षीय सफीक अंसारी और 19 वर्षीय शमीम अंसारी का नाम शामिल है। इसके साथ ही एसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।
देवघर: 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 19 मोबाइल, 6 एटीएम, 2 लैपटॉप समेत एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleनहीं रद्द हुई CBSE 12वी की परीक्षा,जुलाई में परीक्षा सम्भव
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
