देवघर: देवघर पुलिस ने शराब के अवैध कारोबारियों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में देवघर शहर के कई स्थानों पर छापेमारी कर 48 बोतल शराब और 48 केन बोतल बीयर जब्त किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि एसपी अश्विनी सिन्हा द्वारा मिले छापेमारी अभियान के निर्देश के बाद हुई कार्यवाई में टॉवर चौंक, बीएड कॉलेज, जलसार रोड, बरमसिया, हनुमान टिकरी, देवसंघ रोड, घनगौर और बसमत्ता इलाके में छापेमारी कर अवैध शराब को जब्त किया गया है। इसके अलावे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राम मंदिर रोड के रहने वाले भोला साह के घर छापेमारी की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही भोला साह घर से फरार हो गया। जबकि उसके घर से अवैध शराब बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में सत्यम साह को गिरफ्तार किया है।
बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में उत्पाद विभाग के अधिकारियों को कार्यवाई के लिए प्रतिवेदित किया है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
