Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, संदिग्ध व्यक्ति आतंकी उमर होने की आशंका
    देश

    दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, संदिग्ध व्यक्ति आतंकी उमर होने की आशंका

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments3 Mins Read34
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीसीटीवी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली में लालकिला के सामने हुए बम ब्लास्ट में नया मोड़ आया सामने है। जिस I-20 कार में ब्लास्ट हुआ था, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें सफेद i20 कार भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजरते हुए नजर आ रही है। ड्राइवर ने काला मास्क पहना था और उसका हाथ खिड़की से बाहर था। कार पार्किंग में घुसते वक्त रिकॉर्ड हुई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का नाम मोहम्मद उमर हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। जांच एजेंसियां ड्राइवर और कार की पहचान में जुटी हैं।

    यह फुटेज सोमवार शाम करीब छह बजकर पचास मिनट के आसपास का है, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल पर यह सफेद हुंडई i20 धीरे-धीरे रेंगती हुई नजर आई। ठीक दो मिनट बाद, यानी शाम छह बजकर बावन मिनट पर, वही कार आग का गोला बन गई और आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना जोरदार था कि दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौबीस अन्य गंभीर रूप से घायल होकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।

    पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे और यह धीमी गति से चल रही थी, जिससे प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका को बल मिला है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास खड़ी छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि कई अन्य वाहनों के शीशे चटक गए।

    मानव अंग सैकड़ों मीटर तक बिखर गए और धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनाई दी। दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और शाम सात बजकर तीस मिनट तक आग पर काबू पा लिया। गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस और खुफिया ब्यूरो की संयुक्त टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने विस्फोट का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें घटना की भयावहता साफ झलकती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने बताया कि आठ सौ मीटर दूर उनकी पूरी इमारत हिल गई थी। इस बीच अमेरिका ने जांच में हरसंभव मदद की पेशकश की है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी कनेक्शन की हर परत को खोलने में जुटी हुई हैं और राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    Also Read : दिग्गज धर्मेंद्र के निधन की खबर अफवाह, बेटी ईशा ने पोस्ट कर दी सही जानकारी

    अमित शाह अमेरिका मदद आतंकी हमला एनआईए जांच कार बम दिल्ली धमाका दिल्ली पुलिस मोहम्मद उमर लाल किला ब्लास्ट सीसीटीवी फुटेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज
    Next Article घाटशिला उपचुनाव : ग्रामीण इलाकों में सुबह से मतदान के लिए दिखी भीड़, सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.