Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»Delhi Blast : अल-फलाह विवि के 25 ठिकानों पर छापा, चेयरमैन को दिल्ली पुलिस का समन
    देश

    Delhi Blast : अल-फलाह विवि के 25 ठिकानों पर छापा, चेयरमैन को दिल्ली पुलिस का समन

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read24
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली में हुए हालिया आतंकवादी हमले की जांच अब हरियाणा के फरीदाबाद तक पहुँच गई है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह तड़के अल-फलाह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े लोगों व संस्थानों के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई सुबह 5 बजे से जारी है।

    ED की एक टीम सुबह-सुबह फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के ऑफिस पहुँची और वहाँ मौजूद दस्तावेज, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। एजेंसी को शक है कि विश्वविद्यालय के कामकाज और उससे जुड़े कुछ लोगों का संबंध दिल्ली हमले से जुड़े नेटवर्क से हो सकता है।

    चेयरमैन को दिल्ली पुलिस ने भेजे थे समन

    सोमवार को दिल्ली पुलिस ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को दो समन भेजे थे। यह कार्रवाई जालसाजी और धोखाधड़ी के दो मामलों की जांच के तहत हुई थी, जो यूजीसी की शिकायत पर दर्ज किए गए थे।

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि चेयरमैन का बयान बेहद जरूरी है क्योंकि जांच में विश्वविद्यालय के कामकाज और उससे जुड़े लोगों की गतिविधियों को लेकर कई गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

    यूजीसी और NAAC ने जताई थी गंभीर चिंता

    यूजीसी और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने पिछले सप्ताह विश्वविद्यालय की मान्यता संबंधी दावों की जांच की थी, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएँ मिलीं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 14 नवंबर की रात दो प्राथमिकी दर्ज की थीं।

    अधिकारियों के अनुसार, विश्वविद्यालय पर फर्जी दस्तावेज और गलत दावे पेश करने के आरोप हैं। इसी वजह से मामला अब अलग-अलग टीमों द्वारा गहराई से खंगाला जा रहा है।

    लाल किले के पास हुए विस्फोट से भी जुड़ सकता है मामला

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि चेयरमैन को समन भेजना एक बड़े पैमाने पर हो रही जांच का हिस्सा है। आशंका है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट से जुड़े कुछ संदिग्धों का अल-फलाह विश्वविद्यालय से संबंध रहा है। इसी कारण जांच एजेंसी संस्थागत रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक मंजूरियों की बारीकी से जाँच कर रही है।

    फिलहाल, मामले की जांच जारी है और दोनों एफआईआर की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल की अलग-अलग टीमों को दी गई है।

    Also Read : झारखंड में 2035 तक बढ़ेगी बिजली की मांग, ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू

     

    Delhi Blast : अल-फलाह विवि के 25 ठिकानों पर छापा चेयरमैन को दिल्ली पुलिस का समन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 2035 तक बढ़ेगी बिजली की मांग, ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू
    Next Article बिहार को चुनाव के बाद बड़ी सौगात : दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को 6,000 करोड़ की मंजूरी

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.