Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»ट्यूमर से जूझ रहीं दीपिका के पति ने शेयर की उनकी हेल्थ अपडेट
    मनोरंजन

    ट्यूमर से जूझ रहीं दीपिका के पति ने शेयर की उनकी हेल्थ अपडेट

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शोएब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बताया कि एक्ट्रेस के लीवर में ट्यूमर पाया गया है, जिसकी जल्द ही सर्जरी की जाएगी. शोएब ने बताया कि दीपिका को बीते दिनों तेज बुखार हो गया था, जिसके चलते उनकी सर्जरी टालनी पड़ी. उनका शरीर 103 डिग्री से अधिक बुखार और असहनीय दर्द से जूझ रहा था. उन्होंने कई दवाइयां लीं, लेकिन असर नहीं हुआ. फिलहाल दीपिका अस्पताल में भर्ती हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं.

    मां बेटे की दूरी

    शोएब ने यह भी साझा किया कि दीपिका ने अपने बेटे रुहान से दूरी बनानी शुरू कर दी है. टेस्ट के बाद उन्होंने उसे दूध पिलाना भी बंद कर दिया था, ताकि आगे की ट्रीटमेंट में कोई दिक्कत न आए. अब जबकि दीपिका की हालत में सुधार है, डॉक्टर्स ने 26 मई, सोमवार को उनकी सर्जरी तय की है. शोएब ने बताया कि सभी जरूरी टेस्ट पूरे हो चुके हैं और ट्यूमर को हटाने की प्रक्रिया अगले हफ्ते की जाएगी. इस महीने की शुरुआत में दीपिका को पेट में तेज दर्द की शिकायत थी. शुरुआती इलाज में इसे संक्रमण माना गया, लेकिन दर्द बढ़ने पर स्कैन कराए गए, जिससे पता चला कि उनके लीवर के बाएं हिस्से में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर है.

    आखिरी बार ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में आई थीं नजर

    दीपिका को आखिरी बार टीवी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में देखा गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया था. इन दिनों वो यूट्यूब व्लॉगिंग के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. शोएब इब्राहिम ने फैंस से दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की है. फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

    Also Read : यूट्यूबर ज्योति की चार दिन बढ़ी पुलिस रिमांड

    celebrity health update Dipika Kakar Dipika Kakar fever Dipika Kakar health update Dipika Kakar hospitalized Dipika Kakar liver tumor Dipika Kakar news 2025 Dipika Kakar surgery Sasural Simar Ka Shoaib Ibrahim Shoaib Ibrahim vlog TV actress health news टीवी एक्ट्रेस हेल्थ न्यूज दीपिका कक्कड़ दीपिका कक्कड़ अस्पताल दीपिका कक्कड़ न्यूज 2025 दीपिका कक्कड़ बुखार दीपिका कक्कड़ लीवर ट्यूमर दीपिका कक्कड़ सर्जरी दीपिका कक्कड़ हेल्थ अपडेट शोएब इब्राहिम शोएब इब्राहिम व्लॉग ससुराल सिमर का सेलेब्रिटी हेल्थ अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुआवजा नहीं मिलने से परिजनों का क्रशर प्लांट में हंगामा, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article समस्तीपुर में MVI इंस्पेक्टर राकेश पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाजरत

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.