Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका, बहन ने कहा- मेडल लेकर लौटेगी दीदी
    खेल-सिनेमा

    क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका, बहन ने कहा- मेडल लेकर लौटेगी दीदी

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का शानदार प्रदर्शन जारी है. दीपिका कुमारी ने आज एलिमिनेशन राउंड के दो मैचों में जीत दर्ज की है. महिला व्यक्तिगत के 1/32 एलिमिनेशन मुकाबला में अपनी प्रतिद्वंदी भूटान की कर्मा को 6-0 से मात दी. वहीं आज खेले गए दूसरे मैच में दीपिका ने यूएसए की जेनिफर म्यूसिनो फर्नांडीज को 6-4 से हराया. इन दो मैचों में जीत के साथ ही दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. दीपिका का अलगा मैच 30 जुलाई को है.

    दीपिका कुमारी ने मैच शुरू होने से पहले घर पर फोन किया और अपने मम्मी, पापा का आशिर्वाद लिया. इस दौरान वो घर में मौजूद सभी सदस्यों से बातचीत भी की.

    जल्द लय में आयें दीदी

    दीपिका कुमारी की छोटी बहन विद्या कुमारी ने कहा कि दीदी के मैच को देखकर लग रहा है कि वो ठीक से खेल नहीं पा रही है. हमलोगों का यही कहना है कि दीदी अपना 100 प्रतिशत दे और देश के लिए मेडल जीतकर आए.

    9वें स्थान पर रही थी दीपिका

    23 जुलाई को खेले गए मैच में दीपिका कुमारी 72 तीरों के बाद 9वां स्थान हासिल कर सकीं. तीरंदाजी में भारत की ओर से दीपिका कुमारी ने महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में 663 प्वाइंट्स के साथ नौवां स्थान हासिल किया.

    विश्व की नंबर वन खिलाड़ी से उम्मीदें

    टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में गए भारतीय दल में झारखंड की तीन बेटियां (Jharkhand girls in Olympics) शामिल हैं. उसमें सबसे बड़ा नाम है तीरंदाज दीपिका कुमारी का. दीपिका इस समय विश्व की नंबर-1 महिला तीरंदाज हैं. उनसे पूरे देश को गोल्ड की उम्मीदे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही दीपिका कुमारी ने विश्व कप में तीन गोल्ड जीते थे. दीपिका कुमारी एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व कप सभी में गोल्ड जीत चुकी हैं. इस बार ओलंपिक की बारी है.

    4 बार जीत चुकी हैं गोल्ड

    झारखंड के राची जिले के रातु चट्टी में 13 जून 1994 में दीपिका कुमारी का जन्म हुआ. दीपिका के पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे. उसने रांची से नर्सिंग की पढ़ाई की है. 2005 में दीपिका को अर्जुन आर्चरी एकेडमी में मौका मिला. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा इस एकेडमी को चलाती हैं. 2006 में दीपिका ने टाटा आर्चरी एकेडमी ज्वाइन कर लिया. जहां उसे ट्रेनिंग के साथ साथ स्टाइपन भी मिलता था. 2009 में पहली बार उसने कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा से सबको अवगत कराया. दीपिका अब तक एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड कप में 4 बार गोल्ड, तीन बार सिल्वर और चार बार ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री की ड्रीम योजना में फर्जीवाड़ा, झारखंड में BJP नेता को बताया महिला किसान
    Next Article पोर्नोग्राफी मामला : राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.